🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

विधायक शैलेष पांडेय ने अहिरन लिंक परियोजना एवं बिलासपुर जिले में प्रस्तावित छपरा टोला परियोजना का मुद्दा उठाया

On: March 22, 2022 10:19 AM

मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा – – यह परियोजना वित्तीय वर्ष 2021-22 में शामिल, प्रशासकीय स्वीकृति के बाद कार्य शुरू होगा

रायपुर (वायरलेस न्यूज़) मंगलवार को विधानसभा सत्र के दौरान नगर विधायक शैलेश पांडेय ने अहिरन खारंग लिंक परियोजना और छपरा टोला परियोजना का मुद्दा उठाया। मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि अहिरन खारंग लिंक परियोजना ” अहिरन से गाजरा नाला जल संवर्धन योजना ” अहिरन नदी पर प्रस्तावित है। परियोजना वित्तीय वर्ष 2021-22 नवीन मद में शामिल है एवं छपरा टोला परियोजना बिलासपुर के खोंगसरा के समीप प्रस्तावित है यह भी वित्तीय वर्ष 2021-22 के नवीन मद में शामिल है।

इसके अलावा नगर विधायक शैलेष पांडेय ने विधानसभा में कहा कि बिलासपुर में अमृत मिशन योजना को पिछली सरकार ने आधा अधूरा प्रारंभ किया था। बड़ी-बड़ी घोषणाएं की थी और लोगों को सपना दिखाया था। लेकिन उन्होंने कोई काम नहीं किया हमारी सरकार ने बिलासपुर की जनता से जो वादा किया है इसके लिए अहिरन खारंग लिंक परियोजना और छपराटोला की अद्यतन स्थिति की जानकारी मांगी की यह कब तक प्रारंभ होगा।

जवाब में मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि यह दोनों परियोजनाओं को हमने बजट में प्रावधानवित किया है। एफ.आई.सी की मीटिंग में दोनों परियोजनाओं की स्वीकृति दे दी गई है। प्रशासकीय स्वीकृति के लिए दोनों परियोजना लंबित है। खारंग अहिरन परियोजना की अनुमानित लागत 720 करोड़ रुपये है। इसमें जल भराव क्षमता 46 मिलियन घन मीटर है। इसमें से बिलासपुर के लिए 31 मिलियन घन मीटर रखा गया है।

छपरा टोला परियोजना यह बहुत महत्वपूर्ण योजना है पर्यावरणीय जलभराव हेतु अरपा के लिए इसमें तीन प्रकार के काम होंगे जिसके लिए पानी मिलेगा। निस्तारित और पेयजल के लिए भी उपलब्ध होगा। नदी में हमेशा पानी भरा रहेगा। इसके लिए भी एफ.आई.सी से स्वीकृति मिल चुकी है। प्रशासकीय स्वीकृति के लिए लंबित है। इसकी लागत 968 करोड रुपए है। अरपा नदी में जो बांध बनेगा उसमें 30 मिलियन घन मीटर एवं मट्टी नाला में 37 मिलियन घन मीटर जल उपलब्ध रहेगा। कुल 67.77 मिलियन घन मीटर की छमता है। इससे अरपा नदी में 12 महीना पानी भरा रहेगा और अरपा नदी को पुनर्जीवित करेगा। योजना हमारी प्राथमिकता में है जल्द ही प्रारंभ होगी।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment