मंत्री शिव डहरिया ने सदन में बताया 38 करोड़ की लागत से बनने वाले 7.5 किलोमीटर नाले का टेंडर जारी किया गया
रायपुर (वायरलेस न्यूज़) विधायक शैलेष पांडेय के लिए बिलासपुर की जीवनदायिनी अरपा नदी का संवर्धन कार्य प्रारंभ से ही प्राथमिकता में रहा। इसके लिए उन्होंने समय-समय पर राज्य शासन का ध्यान आकर्षित करते रहे। मंगलवार को फिर उन्होंने विधानसभा सत्र के दौरान राज्य शासन का अरपा नदी में दोनों और नाला निर्माण को लेकर ध्यानाकर्षण कराया।
नगर विधायक शैलेष पांडेय ने सदन में कहा कि राज्य शासन द्वारा बिलासपुर की जीवनदायिनी अरपा नदी संवर्धन के लिए दो बैराज की स्वीकृति दी गई थी जो निर्माणाधीन है। बिलासपुर में पेयजल का मुख्य स्रोत नदी का जल है परंतु नदी में अपशिष्ट जल ना आए एवं नदी का जल शुद्ध है उसके लिए दोनों ओर 5 किलोमीटर लंबा नाला निर्माण कराना अति आवश्यक है। नाला निर्माण के बाद ही अरपा नदी का जल शुद्ध रहेगा। बिलासपुर के लोगों का जीवनदायिनी अरपा नदी से भावनात्मक रूप से लगाव है एवं राज्य गीत का पहला शब्द ही अरपा है। इसलिए अर्पा नदी के दोनों ओर नाला निर्माण अति आवश्यक है।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग मंत्री डॉ शिवकुमार डेहरिया ने सदन में जानकारी देते हुए बताया कि यह सही है कि बिलासपुर की जीवनदायिनी अरपा नदी है इसके संवर्धन के लिए राज्य शासन ने दो बैराज स्वीकृत किए हैं जो निर्माणाधीन है। नगर निगम एवं स्मार्ट सिटी लिमिटेड बिलासपुर के द्वारा अरपा नदी जल संवर्धन के लिए इंदिरा सेतु से शनिचरी रपटा तक और अरपा साडा की स्वीकृत विकास योजना के अनुसार नदी के दोनों किनारों पर 80 फुट चौड़ी फोरलेन सड़क एवं नाला का निर्माण किया जा रहा है।
सड़क की लंबाई 03.60 किलोमीटर (दाहिनी ओर 1.8 किलोमीटर एवं बाईं ओर 1.8 किलोमीटर) है। एवं नाला की लंबाई 4.2 किलोमीटर (दाहिनी ओर 2.1 किलोमीटर एवं बाईं ओर 2.1 किलोमीटर) है। इसके आगे ग्राम मंगला से शिवघाट बैराज होते हुए इंदिरा सेतु तथा शनिचरी रपटा से पचरीघाट बैराज तक नाला निर्माण की योजना तैयार की जा रही है। जिसकी कुल लंबाई 9 किलोमीटर (दाहिनी ओर 4.25 किलोमीटर एवं बाईं ओर 4.75 किलोमीटर) है।
इसके अलावा सरकंडा से मोपका तक नदी में मिलने वाले नालो के गंदे पानी को सीवरेज हेतु योजना का डीपीआर नगर निगम स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा तैयार किया जा रहा है जो प्रक्रियाधीन है। मंगला क्षेत्र के रोकने हेतु 4.7 किलोमीटर नाला एवं कोनी क्षेत्र के दूषित जल रोकने हेतु 4.3 किलोमीटर लंबा नाला निर्माण की योजना स्मार्ट सिटी लिमिटेड बिलासपुर द्वारा बनाई गई है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 30, 2026छत्तीसगढ़ की जनता की बड़ी जीत: अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला की लड़ाई लाई रंग, अंबुजा मॉल सहित प्रदेश के समस्त मॉल्स में पार्किंग हुई निशुल्क
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया

