*‘सही दवा-शुद्ध आहार’ अभियान जारी*
*ग्रामीण क्षेत्रों में 21 कॉस्मेटिक दुकानों की सघन जांच*
*बिना लेबल वाले उत्पादों का स्टॉक नष्ट*
बिलासपुर, ( वायरलेस न्यूज 30 अप्रैल 2026) कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार जिले में संचालित ‘सही दवा-शुद्ध आहार’ अभियान के तहत आज औषधि निरीक्षकों की तीन टीमों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में कॉस्मेटिक विक्रय संस्थानों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में औषधि निरीक्षक श्री सुनील पंडा, श्रीमती सुमन लता कंवर, श्री अश्विनी कुमार, श्री आशीष पांडे एवं श्रीमती कामेश्वरी पटेल शामिल थे।
टीम द्वारा तखतपुर, गनियारी, चकरभाठा, पौंडी, बोदरी एवं बेहतराई-सरकंडा क्षेत्र में कुल 21 कॉस्मेटिक विक्रय संस्थानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में भंडारण व्यवस्था की जांच की गई तथा खरीद-बिक्री से संबंधित अभिलेखों का परीक्षण किया गया। कई प्रतिष्ठानों में क्रय बिल संधारण एवं नियमों की जानकारी का अभाव पाया गया, जिस पर संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण टीम ने सभी दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कॉस्मेटिक उत्पादों की खरीद-बिक्री केवल पक्के बिल के माध्यम से की जाए तथा ऐसे उत्पाद ही विक्रय किए जाएं, जिन पर बैच नंबर, निर्माण तिथि, अवसान तिथि एवं निर्माता की जानकारी स्पष्ट रूप से अंकित हो। जांच के दौरान किसी भी संस्थान में एक्सपायरी उत्पाद नहीं पाए गए, जो संतोषजनक स्थिति रही। वहीं, 06 दुकानों में उचित लेबलिंग नहीं पाए जाने वाले कॉस्मेटिक उत्पादों के स्टॉक को मौके पर नष्ट कराया गया।
सहायक औषधि नियंत्रक श्री भीष्म देव सिंह ने कहा कि सुरक्षित उत्पादों के उपयोग के लिए आम नागरिकों को भी जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि ऐसे किसी भी कॉस्मेटिक उत्पाद की खरीद न करें, जिसमें अवसान तिथि, निर्माता अथवा बैच नंबर का उल्लेख न हो। जिले में यह अभियान आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक
अन्यNovember 7, 2026शबरी के राम’ की विशेष स्क्रीनिंग – श्रद्धा, सेवा और समर्पण की कथा ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,शिवरीनारायण की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है फिल्म ‘शबरी के राम’,शबरी के राम के निर्माता निर्देशक डॉ शाहिद अली
छत्तीसगढ़November 5, 2026घरघोड़ा की डॉ सुधा पण्डा जबलपुर में सम्मानित
बिलासपुरNovember 5, 2026धनतेरस केवल धन की नहीं, आरोग्य और स्वास्थ्य की समृद्धि का भी पर्व है – डॉ. रश्मि जितपुरे

