बिलासपुर(वायरलेस न्यूज़ ) बिलासपुर नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड के 10 सदस्यीय संचालक मण्डल का चुनाव कल सम्पन्न हुआ जिसमें सभी संचालक निर्विरोध चुने गए। निर्विरोध चुने गए संचालक मण्डल के सदस्यों में सर्वश्री अशोक अग्रवाल,मनोज भंडारी,अनिल खंडेलवाल,नारायण आवटी, डॉ सोमनाथ यादव,आशीष सिंह ठाकुर, तिलक राम देवांगन, चंद्रप्रकाश जांगड़े,अलका शर्मा, श्रीमती राजेश्वरी जायसवाल प्रमुख है। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी निर्वाचन आयोग के द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी महेंद्र कुमार बन्दे ने बैंक की आमसभा में यह घोषणा की।
17 जनवरी 2021 को अध्यक्ष और 2 उपाध्यक्ष तथा अन्य समिति के सदस्यों का चुनाव होगा।
ज्ञात हो कि विगत 23 नवम्बर 2020 से चुनाव प्रक्रिया चल रही थी,संचालक मण्डल का कार्यकाल 5 वर्ष का होगा। इस अवसर पर बैंक के अधिकारी,कर्मचारी सुरेश मिश्रा,श्रीमती अलका चोपड़े,सोमेश सूबेदार,हरीश पांडेय,सुनील नायडू,शुभम मित्तल,नीलिमा तम्बोली,प्रियंका मिश्रा,अमृत यादव,ध्वजा राम यादव आदि का सक्रिय सहयोग रहा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

