🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

भुपेश सरकार की वादाखिलाफी से हलाकान है जनता :- ओपी चौधरी

On: March 27, 2022 11:52 AM

खैरागढ़ उपचुनाव के नामांकन के दौरान ओपी चौधरी सरकार पर गरजे

रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) :- प्रदेश भाजपा के सभी वरिष्ठ जनों की मौजूदगी में राजनांदगाँव जिले के खैरा गढ़ उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल का नामांकन दाखिल किया गया l नामांकन के पहले
सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री व भाजपा नेता ओपी चौधरी ने कहा कि प्रदेश की जनता काँग्रेस सरकार की वादाखिलाफी व भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है l बेरोजगारी के आंकड़े प्रस्तुत कर स्वयं की पीठ थपथपाने वाले सूबे के मुखिया भुपेश बघेल बताये कि तीन साल बाद भी बेरोजगारो को भत्ता क्यो नही दिया गया ? सड़को की बदहाली की वजह से बढ़ती दुर्घटनाये मौतों का कारण बन रही है l काँग्रेस के विधायक अपनी सरकार के काम काज से असंतुष्ट होकर विधानसभा में प्रश्न पूछ रहे है l विधायको के पास सवाल अधिक है लेकिन समाधान नही है l जनता के चुने हुए प्रतिनिधि अपनी सरकार से सवाल कर रहे तो हलाकान जनता आखिर कहाँ जाए ? केंद्र की योजनाओं का लाभ छग की मासूम जनता को न मिले इसके लिए काँग्रेस की सरकार बड़ी बाधा बनी हुई है l प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत गरीबो का आवास नही बनाया जा रहा जबकि केंद्र इसके लिए हर कदम तैयार है l देश की जनता को ईलाज हेतु 5 लाख रुपये तक की सहायता बीमा के जरिये मोदी सरकार मुहैया कराना चाहती है प्रदेश कांग्रेस सरकार की मानसिकता इसमे भी आड़े आ रही है l प्रदेश सरकार न स्वयं प्रदेश की जनता का भला कर पा रही है और न ही केंद्र की मोदी सरकार को जनता का भला करने दे रही है l ओपी चौधरी ने कहा कि छग को पिछड़े पन से मुक्ति दिला कर गड़बो नवा छत्तीशगड का सपना साकार करने के लिए कभी भी दलीय प्रतिबद्धता आड़े नहीं चाहिए l नामांकन पूर्व सभा के बाद विशाल रैली निकाली गई

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment