एक LED टीवी, 2 मोबाइल, केलकुटर, ₹8000 नकद समेत करीब 2 लाख रूपये का सट्टे का हिसाब जप्त
● प्रदेश के जिलों से लेकर महानगर दिल्ली, मुम्बई तक जुड़े क्रिकेट सट्टा के तार…..
● एसपी अभिषेक मीना के निर्देशन पर टीआई मनीष नागर खंगाल रहे बड़े खाईखाल के सट्टा कनेक्शन
*रायगढ़(वायरलेस न्यूज़) । आईपीएल लीग 2022 के प्रारंभ होने के साथ ही क्रिकेट सट्टा खेलाने वाले सक्रिय हो जाते हैं जिस पर कार्रवाई के लिये एसपी अभिषेक मीना द्वारा सभी थाना, चौकी प्रभारियों को मुखबिर लगाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है । विशेषकर शहर में ऐसे मामले ज्यादा सामने आते हैं जिसे लेकर एडशिनल एसपी लखन पटले एवं सीएसपी योगेश कुमार पटेल द्वारा शहर के प्रभारियों को पुराने सक्रिय सट्टा-पट्टी लिखने वालों की खोज खबर लेने निर्देशित किया गया था । इसी क्रम में आज दिनांक 27.03.2022 के शाम कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष नागर को उनके लगाये मुखबिर से सूचना मिली कि तुर्कापारा चांदनी चौक में रहने वाला जुबेर अली नाम का व्यक्ति *आईपीएल लीग के मुंबई इंडियन Vs दिल्ली कैपिटल क्रिकेट मैच* के दौरान मोबाइल पर ग्राहकों से संपर्क कर रुपए हार जीत का सट्टा लिख रहा है । सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली हमराह सहायक उपनिरीक्षक अवधेश सिंह, प्रधान आरक्षक श्याम देव साहू, महिला प्रधान आरक्षक समुद रनकर, आरक्षक विनोद शर्मा के साथ सुनियोजित तरीके से मौके पर जाकर सट्टा रेड कार्यवाही किया गया । मौके पर जुबेर अली मोबाइल व टीवी के जरिए लाइव मैच पर सट्टा लगाने वालों से पर्ची में सट्टा नोट कर रहा था । पुलिस द्वारा आरोपी के घर पर *1 सैमसंग कंपनी का एलइडी 80 इंच टीवी, 2 नग पावर स्पीड, 5 नग मोबाइल चार्जर, 1 केलकुलेटर, 4 नग मोबाइल स्टैंड, 2 मोबाइल (माइक्रोमैक्स कंपनी का कीपैड + सैमसंग कंपनी का टच मोबाइल) एवं नगदी रकम ₹8,000* तथा क्रिकेट सट्टा का हिसाब किताब लिखा हुआ एक पर्ची जिसमें *₹1,80,000 का हिसाब* है जिन्हें गवाहों के समक्ष जप्त किया गया है । *आरोपी जुबेर अली पिता जाकिर अली 30 साल निवासी तुर्की पारा चांदनी चौक थाना कोतवाली रायगढ़* पूछताछ में कई बड़े खाई वालों का नाम बताया है जिनमें दिल्ली और मुंबई के लोग भी है । पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना द्वारा शहर में सक्रिय हर एक सट्टा- लिखने वालों तथा बड़े खाईवालों पर कार्यवाही के निर्देश टीआई मनीष नगार को दिया गया है । थाना प्रभारी कोतवाली मुखबिरों के साथ अपने स्टाफ को भी बड़े खाईवालों की सूचनाएं एकत्रित करने लगाया गया है, जल्द ही क्रिकेट सट्टा पर और बड़ी कार्रवाई की जावेगी ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

