जशपुर(वायरलेस न्यूज़) बड़ी खबर पत्थल गाँव से आ रही है।खबर है कि बीती रात यहाँ के गोढ़ी कला स्थित मिक्चर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है।जानकारी के मुताबिक आग फैक्ट्री के 3 मंजिला बिल्डिंग में लगी है। आग लगने की खबर लगते ही मौके पर पुलिस की टीम के साथ फायर विग्रेड की गाडियां मौके पर पहुँच गयी है। आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है।माना जा रहा है कि आग शार्ट सर्किट से लगी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *