🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

वन कर्मियों के हड़ताल के समर्थन में रेंजर एशोसिएशन भी उतरा, 1 अप्रैल से हड़ताल करेंगे,
इनदिनों प्रदेशभर के कई जगह वनों में आग लगे है शासन जिम्मेदारी सुनिश्चित करे !

On: March 27, 2022 5:02 PM

रायपुर (वायरलेस न्यूज़) वन कर्मियों की 7 दिन से जारी हड़ताल का समर्थन करते हुए छत्तीसगढ़ रेंजर एशोसिएशन ने भी 1 अप्रैल से काम बंद करने का फैसला किया है।
छत्तीसगढ़ वन राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष सतीश मिश्रा एव उनके सदस्यों के साथ विचार विमर्श उपरांत सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया।
वर्तमान में नो वन कर्मचारी संघ का हड़ताल चल रहा है उसमें वन रक्षक से लेकर वन क्षेत्रपाल तक हमारे सहयोगी स्टाफ आंदोलनरत है।
उनकी जायज मांगो के समर्थन में रेंजर एशोसिएशन को भी आगे आना आवश्यक है, सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि 30 मार्च तक अगर सभी प्रभारी रेंजर अपना रेंज प्रभार डीएफओ को सौंप कर हड़ताल में शामिल हो जाएंगे।
तो 1 अप्रैल से सभी प्रदेश में रेंजर भी वन कर्मचारी संघ के समर्थन में शासकीय अभिलेख वन मंडल में जमाकर वन कर्मचारी संघ के समर्थन में हड़ताल पर चले जायेंगे।
वन मंत्री से भी जाकर मिले तथा डायरेक्ट रेंजर एवं पदोन्नत रेंजर के पदस्थापना एवं 2017 तथा 2019 बैच के रेंजरों की परिवीक्षा अवधि समाप्त हेतु चर्चा हुई । शीध्र पदस्थापना एव परिवीक्षा अवधि समाप्त हेतु आश्वासन मिला है। आंदोलनरत हमारे सहयोगी स्टॉफ के जायज मांगों के समर्थन में रेंजर एशोसिएशन भी एक अप्रैल से अपने समस्त अभिलेख वन मण्डलादिकारी को सौंप कर हड़ताल में सम्मिलित होगा। इस अवधि में जो भी विभागीय छति होंगी तथा कार्य प्रभावित होगा इसकी समस्त उत्तरदायित्व शासन की होगी।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment