कोरबा कॉफी प्वॉइंट पर फांसी से लटका मिला युवक का शव
.(.पुष्पेन्द्र .श्रीवास.) कोरबा जिले के पिकनिक स्पॉट कॉफी प्वाइंट में एक युवक का शव लटका हुआ मिला है। शव पहाड़ी के ऊपर पेड़ से रस्सी के सहारे बंधा हुआ था। लोग जब पिकनिक मनाने के लिए पहुंचे तो उन्होंने शव देखा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला बालको थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार फुटका पहाड़ जंगल में कॉफी प्वाइंट पिकनिक स्पॉट है। छुट्टी का दिन होने के चलते बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचे हुए थे। इसी दौरान पुठ्ठा मोड़ा में पहाड़ पर पेड़ से एक युवक का शव लटकता दिखाई दिया। पहाड़ के नीचे ही बाइक भी खड़ी थी। इस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर युवक की शिनाख्त करवाई।
शव कोतवाली क्षेत्र के इमलीडुग्गु निवासी गर्भित सिंह का था। गर्भित एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। परिजनों का कहना है कि वह रविवार रात घर से किसी को बिना कुछ बताए चला गया था। इसके बाद नहीं लौटा। उन्हें लगा कि किसी दोस्त के पास गया होगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

