बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) 28 मार्च 2022
आज लगभग शाम 04.15 बजे मंडल के जामगाँव स्टेशन में दो मालगाड़ियों के पीछे से टकराने की घटना हुई है | इस घटना में लगभग 18 वैगन बेपटरी हुई है | अप व डाउन दोनों लाइन प्रभावित है | सूचना मिलते ही राहत कार्य हेतु ब्रजराजनगर, रायगढ़ तथा बिलासपुर से राहत गाडियाँ के साथ संबन्धित विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों की टीम घटना स्थल के लिए रवाना कर हो गए हैं | इसके फलस्वरूप निम्न गाडियाँ प्रभावित हो रही है –
रद्द होने वाली गाडियां:-
1) गाड़ी संख्या 08736 बिलासपुर-रायगढ़ पैसेंजर स्पेशल आज रद्द रहेगी |
2) गाड़ी संख्या 08735 रायगढ़-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल कल दिनांक 29 मार्च 2022 को रद्द रहेगी |
रास्ते में समाप्त होने वाली गाडियाँ –
1 गाड़ी संख्या 08263 टीटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल आज झारसुगुड़ा रोड़ स्टेशन में समाप्त होगी |
2 गाड़ी संख्या 08861 गोंदिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर स्पेशल आज किरोड़ीमल स्टेशन में समाप्त होगी |
3 गाड़ी संख्या 12070 गोंदिया-रायगढ़ जन शताब्दी आज रायपुर डिवीजन में समाप्त होगी |
परिवर्तित मार्ग से रवाना होने वाली गाडियाँ –
1 आज गाड़ी संख्या 12809 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लखोली मार्ग से रवाना होगी |
2 आज गाड़ी संख्या 20471 बीकानेर-पुरी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बिलासपुर-रायपुर-लखोली मार्ग से रवाना होगी |
3 आज गाड़ी संख्या 12811 एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग लखोली मार्ग से रवाना होगी |
4 आज गाड़ी संख्या 12860 हावड़ा-एलटीटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झारसुगुड़ा-टीटलागढ़ मार्ग से रवाना होगी |
5 आज गाड़ी संख्या 22845 हटिया-पुणे एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झारसुगुड़ा-टीटलागढ़ मार्ग से रवाना होगी |
6 आज गाड़ी संख्या 17322 जसीडीह-वास्को डिगामा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग झारसुगुड़ा-टीटलागढ़ मार्ग से रवाना होगी |
रेल प्रशासन यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है तथा सहयोग की आशा करता है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़August 15, 2026सरगुजा कलेक्टर श्री अजीत वसंत (IAS) को हाईकोर्ट का अवमानना नोटिस
बिलासपुरAugust 15, 2026कोरबा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस; विधायक अमर अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण और पढ़ा मुख्यमंत्री का संदेश
बिलासपुरAugust 15, 2026स्वतंत्रता दिवस पर बिलासपुर में गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प, बीके स्वाति दीदी ने विशाल जनसमूह को दिलाई शपथ
बिलासपुरAugust 15, 2026महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर रेल परिवार व उपस्थित जनों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ

