एनटीपीसी सीपत मे 650 किलोवाट सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) 28.03.2022 को एनटीपीसी सीपत मे 650 किलोवाट रूफ टॉप सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन श्री घनश्याम प्रजापति मुख्य महाप्रबंधक, (सीपत) के द्वारा किया गया। एनटीपीसी हमेशा से हरित, नवीकरणीय एवं गैर पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों से विद्युत उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में प्रयासरत रहती है| इसी कड़ी में एनटीपीसी सीपत मे 650 किलोवाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना विभिन्न भवनों के 7 रूफ टॉप पर किया गया है।
वर्ष 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों के माध्यम से पूरे भारत में 500 गीगावाट विद्युत उत्पादन का लक्ष्य है, जिसमें से 60 गीगावाट एनटीपीसी द्वारा उत्पादन किया जाएगा| जिसे प्राप्त करने में सौर ऊर्जा की अहम भूमिका रहेगी| सोलर ऊर्जा से विद्युत उत्पादन के द्वारा कोयले की खपत 911 टन प्रति वर्ष कम होगी जिसकी वजह से 1170 टन प्रतिवर्ष कार्बन डाईऑक्ससाइड उत्सर्जन में कमी आएगी|
इस अवसर पर श्री कमलाकर सिंह, मुख्य महाप्रबंधक (सीपीजी-2) श्री के एस नायक, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), श्री एस बनर्जी, महाप्रबंधक (प्रचालन), श्री ए वार्ष्णेय, महाप्रबंधक (अनुरक्षण), श्री यू के गोखे, महाप्रबंधक (सीपीजी-2) सभी विभागाध्यक्षगण और बड़ी संख्या मे कर्मचारीगण उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 30, 2026छत्तीसगढ़ की जनता की बड़ी जीत: अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला की लड़ाई लाई रंग, अंबुजा मॉल सहित प्रदेश के समस्त मॉल्स में पार्किंग हुई निशुल्क
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया

