🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कृषक मवेशियों को ओड़िशा ले जा रही पिकअप वाहन जप्त, 2 आरोपी गिरफ्तार….

On: March 28, 2022 5:58 PM

● #चौकी जूटमिल की कार्रवाई पर मवेशियों से क्रूरतापूर्वक आचरण करने वाले दोनों आरोपी गये जेल…. *रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) । कल दिनांक 27-28/03/2022 की रात्रि गस्त दौरान चौकी प्रभारी जूटमिल निरीक्षक उत्तम साहू के नेतृत्व में स्टाफ द्वारा मुखबिर सूचना पर पिकअप वाहन में कृषिधन मवेशियों को ओड़िशा लेकर जा रहे दो आरोपियों को *बडमाल बेरियर के पास* पकड़ा गया था । पुलिस द्वारा वाहन से *6 कृषक मवेशियों को मुक्त* कराया गया । आरोपी पिकअप वाहन OD 14 N-9028 का चालक उपेन्दर मिश्रा पिता भोला मिश्रा उम्र 54 वर्ष निवासी सेक्टर 20 मिश्रा खटाल राउलकेला थाना सेक्टर 19 राउलकेला जिला सुंदरगढ उडिसा तथा पिकअप में मौजूद ड्रायवर का साथी कुसु यादव पिता दादु लाल यादव उम्र 35 साल साकिन छातामुडा चौकी जूटमिल वाहन के भीतर मवेशियों को क्रूरतापूर्वक भरकर ओड़िशा से बूचड़खाने लेकर जा रहे थे । चौकी प्रभारी जूटमिल टीआई उत्तम साहू द्वारा दोनों आरोपियों को मय वाहन एवं मवेशियों के चौकी लाया गया । दोनों आरोपियों पर थाना कोतवाली (चौकी जूटमिल) में छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 04,06,10 एवं पशुओं के प्रति क्रुरता का निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(घ) के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को रिमांड बाद जेल दाखिल किया गया है । चौकी प्रभारी जूटमिल निरीक्षक उत्तम साहू के साथ कार्रवाई में प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी, आरक्षक जितेन्द्र दुबे, प्रदीप मिंज, गणेश ‍सिंह की अहम भूमिका रही है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment