उपक्षेत्रीय प्रबंधक के लिखित आश्वासन पर हड़तालियों ने चक्काजाम किया स्थगित
रायगढ़ अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़ )
एसईसीएल रायगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत बरौद कॉलरी उपक्षेत्र बरघाट के व्यापारियों,फगुरम व पतरापाली ग्राम पंचायतों के ग्रामीण रहवासियों ने आज प्रातः सात बजे से ही बरघाट के रास्ते कारीछापर रेल्वे सायडिंग तक कोयला परिवहन से हो चुकी अत्यंत जर्जर सड़क को तत्काल स्क्रेपर से सुधरवाने,दोनों वक्त सड़कों पर जल छिड़काव कराने,बरघाट के वाशिंदो के लिए पीने का पानी उपलब्ध कराने बोर का उत्खनन तथा स्ट्रीट लाईट लगाने तथा कोयला परिवहन प्रचालन से गिर रहे कोयला के टुकडो़ व धूल डस्ट को नियंत्रित करने की मांगों को लेकर खदान जाने के रास्ते पर आधा सैकड़ा क्षुब्ध रहवासियों ने चक्काजाम कर कोयला परिवहन का कार्य ठप्प कर दिया गया | जिसकी खब़र सुनकर जब बरौद उपक्षेत्रीय प्रबंधक आर बी वर्मा मौके पर पहुंचकर हड़ताली रहवासियों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में विभिन्न मांगो पर चर्चा उपरान्त लिखित आश्वासन देने पर आंदोलन स्थगित किया गया |
मिली जानकारी के अनुसार टेरम ग्राम की भांति बरघाट व कारीछापर रेल्वे सायडिंग तक तीन दिवश के अंदर अतिरिक्त रुप से जल का छिड़काव करने का आश्वासन दिया गया ,जिसके लिये प्रबंधक द्वारा फगुरम पंचायत को संसाधन लगाने की जिम्मेदारी दी गई | बरघाट में किसी उपयुक्त स्थल पर एक बोर का उत्खनन किया जायेगा,बरघाट के चार स्थलो में रोशनी की जायेगी,कोयला परिवहन कर रहे वाहनों पर तारपोलिन व डाला में अनिवार्य रुप से हुक लगाने की जिम्मेदारी मौके पर उपस्थित ट्रांसपोर्ट के प्रतिनिधी को दी गई |
उपक्षेत्रीय प्रबंधक आर बी वर्मा ने हड़ताली रहवासियों को जानकारी देते हुये यह भी कहा कि जामपाली से घरघोड़ा बाईपास तकरीबन बीस कि.मी. सड़क के डामरीकरण करने 42 करोड़ रुपये एसईसीएल कम्पनी द्वारा सरकार के पास जमा कर दी गई है,जिसका संबंधित विभाग द्वारा यथाशीघ्र टेण्डर निकाली जायेगी जिसकी प्रक्रिया जारी है | देखा यह भी गया कि आज उपक्षेत्रीय प्रबंधक स्वयं स्क्रेपर लेकर तकरीबन 2 कि.मी. की सड़क जो अत्यंत जर्जर हो चुकी थी उसे समतलीकरण करवाते देखा गया !
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयNovember 3, 2026बिलासपुर में 15 वीं अखिल भारतीय रेलवे सुरक्षा बल बैंड प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ लगातार चौथी बार बिलासपुर को मिली मेजबानी, 14 टीमों के 200 से अधिक प्रतिभागी दिखाएंगे अपनी प्रतिभा; उत्कृष्ट टीम को राष्ट्रीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता में मिलेगा मौका
बिलासपुरNovember 3, 2026राज्योत्सव में ‘आयुष कल्पवृक्ष’ बना आकर्षण का केंद्र, नारी स्वास्थ्य एवं आयुष योजनाओं की दी जानकारी, 956 मरीजों को मिला निःशुल्क चिकित्सा लाभ
छत्तीसगढ़November 3, 2026मेहनत, अनुभव और कार्यकुशलता का मिला सम्मान, एस.के. बर्मन बने मुख्य अभियंता अब पूरे छत्तीसगढ़ के बांधों की सुरक्षा की संभालेंगे जिम्मेदारी
अपराधNovember 3, 2026शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, बेलगहना पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

