रायगढ(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़ )दिनांक 09.01.2021 को ग्रीन सिटी बोईरदादर में रहने वाले जगदीश प्रसाद गबेल पिता श्री विष्णु दयाल गबेल उम्र 37 साल (असिस्टेंट मैनेजर जिंदल प्लांट पतरापाली) द्वारा थाना चक्रधरनगर में ऑनलाइन ठगी की रिपोर्ट आवेदन देकर दर्ज कराया गया है ।
रिपोर्टकर्ता बताया कि इनका पंजाब नैशनल बैंक शाखा रायगढ़ में बचत खाता है । दिनाकं 07.01.2021 के दोपहर 12:10 PM इनके मोबाईल नं. 787978XXXX में मोबाइल नंबर 0983286XXXX से फोन आया । कॉलर बोला कि “मैं पंजाब बैंक से बोल रहा हूं आपका एटीएम कार्ड ब्लाक हो गया है जिसको चालू करने के लिये मोबाईल में OTP आयेगा उसको बताना ”। तब जगदीश प्रसाद गबेल उसको मोबाइल पर आये OTP शेयर किया । जिसके बाद उनके खाते से एक लाख पचासी हजर रूपये इलाहाबाद बैंक के किसी अंजान व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हो गया था । जगदीश प्रसाद गबेल द्वारा पंजाब नैशनल बैंक रायगढ़ तथा थाना चक्रधरनगर में ठगी की जानकारी दिया गया है । थाना चक्रधरनगर में आवेदन पर से मोबाइल नंबर 0983286XXXX के धारक के विरूद्ध अप.क्र. 19/2021 धारा 420 IPC का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

