जशपुर (वायरलेस न्यूज़) :- संसदीय सचिव एवं विधायक यू.डी. मिंज नागलोक फरसाबहार के दौरे में आम जन और ग्रामीणों तपकरा,पंडरीपानी,से मिले और विभिन्न कार्यक्रम में शामिल होकर जनता की समस्याओ से रूबरू हुए उनके साथ आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव, और जिला पंचायत सदस्य नवीना पैंकरा भी साथ रहे.
विधानसभा क्षेत्र के फरसाबाहर दौरा का कार्यक्रम उन्होंने अटल चौक मंदिर दर्शन कर प्रारम्भ किया जिसके पश्चात् जनपद सीईओ एवं कार्यक्रम अधिकारी भगत फरसाबहार धनेश कुमार टेंगवार ने साल श्रीफल एवं फलदार वृक्ष दे कर स्वागत किया ।
दौरे के अगले क्रम में विधायक यू डी मिंज पंडरीपानी बिहान समहू की महिलाओं से मिले और उन्हें विभिन्न उत्पाद को बेहतर ढंग से निर्माण कर विक्रय करने का सलाह दिया उन्होंने समूह की महिलाओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि बिहान समूह बहुत अच्छा काम कर रहा है आप सभी समूह सदस्य निरंतर इसी प्रकार काम करें और क्षेत्र में मिसाल कायम करें. जिसके बाद उन्होंने ग्राम पंडरपानी की आम लोगों से से सौजन्य मुलाक़ात की.दौरे क्रम में विधायक ने ग्राम गोलीडीह में समूह और आम जनता से भेंट कर उनकी समस्याओं को साझा कर उसे दूर करने का आश्वासन भी दिया
इस दौरे में आज उनके द्वारा गंझीयाडीह में आयोजित अष्ट प्रहरी कीर्तन में शामिल हुए और भक्ति रस से सराबोर होकर जमकर झूमे. विधायक के साथ कार्यक्रम में सुनील गुप्ता, सन्तोष पिंटूयादव , बदराम,नंदू यादव, प्रेम शंकर यादव , तेजस्वरी सिंह, देवानंद मिश्रा,पूरन वर्मा, विनय चौहान, महेश परहा, संतोष यादव सुमित गुप्ता,दिव्या तिर्की, राहुल नायक,रिंकू कंसारी ,देवकुमार नायक,कृष्णा गुप्ता, एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 30, 2026छत्तीसगढ़ की जनता की बड़ी जीत: अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला की लड़ाई लाई रंग, अंबुजा मॉल सहित प्रदेश के समस्त मॉल्स में पार्किंग हुई निशुल्क
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया

