रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) । सोमवार शाम को खड़ी मालगाड़ी से ब्रेक फेल हो जाने से दोनों मालगाड़ियों में हुई भीषण टक्कर की खबर के बाद देर रात रेल्वे के आला अफसरों की मौजूदगी में रेल प्रशासन के जांबाज अधिकारी कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत कर डाउन लाइन पर रेल आवागमन शुरू करवा दिया था अप लाइन के शुरू होने में बुधवार सुबह तक का इंतजार रेल के सुचारू आवागमन का समय लग सकता है ऐसा रेल्वे के स्थानीय अधिकारियों ने बताया है। सोमवार को सवा चार बजे के बाद अचानक ब्रेक फेल हो जाने के फलस्वरूप एक मालगाड़ी की खड़ी मालगाड़ी में भीषण टक्कर हो जाने से रेल यातायात बाधित हो गया था कई यात्री ट्रेनों जहाँ का तहां खड़ा कर दिया था हापा ,आजाद हिंद मेल सुपर फास्ट,गीताजंली सुपरफास्ट ट्रेनों को घण्टो लेट पहुचने के बाद यात्रियों ने राहत की सास ली थी । मंगलवार को रेल्वे के स्थानीय अधिकारियो के मोबाइल पर हमारे प्रतिनधि ने घटना की जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि आज सुबह से अभी तक सभी ट्रेन अपने नियमित समय पर जा रही है आज लेट लतीफी का समय सही समय पर ट्रेनें चल रही है। युद्ध स्तर पर घटनास्थल पर मालगाड़ियों के क्षतिग्रस्त डिब्बो को रेल लाइन के किनारे रख रहे है। बड़ी क्रेनों की भी मदद लिया गया है अप लाइन को चालू करवाने जी जान से रेल्वे के अधिकारी कर्मचारी लगे हुए है। बुधवार सुबह या दोपहर तक इन रेलपांत पर ट्रेनों का परिचालन शुरू हो जाएगा।फिलहाल इस महत्वपूर्ण रेल मार्ग को शुरू करने कड़ी मेहनत के बाद रेल प्रशासन राहत की सास लेगा। वही इस मार्ग के शुरू होजाने से यात्रियों ने भी राहत ली है
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 30, 2026छत्तीसगढ़ की जनता की बड़ी जीत: अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला की लड़ाई लाई रंग, अंबुजा मॉल सहित प्रदेश के समस्त मॉल्स में पार्किंग हुई निशुल्क
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया

