🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

मुख्यमंत्री ने श्री गोपालचंद्र गोस्वामी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया श्री बघेल ने मुख्य न्यायाधीश श्री गोस्वामी से दूरभाष पर बात कर व्यक्त की शोक संवेदना

On: March 30, 2022 10:10 AM

रायपुर,(वायरलेस न्यूज़) 30 मार्च 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री अरूप कुमार गोस्वामी के पिता श्री गोपालचंद्र गोस्वामी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। श्री बघेल ने मुख्य न्यायाधीश श्री गोस्वामी से दूरभाष पर बात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। श्री बघेल ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी को सहन करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री गोस्वामी के पिता श्री गोपालचंद्र गोस्वामी भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी थे और कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे, जिनका आज गुवाहाटी में निधन हो गया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment