● उधार में रूपये लेकर काम छोड़कर भागी महिला, भतीजे ने रूपये वसूल कर देने का झांसा देकर लिये रूपये…..
● जूटमिल पुलिस चौकी पहुंचा मामला, टीआई जूटमिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजे रिमांड…..
*रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) । कल दिनांक 01.04.02022 को पुलिस चौकी जुटमिल में शिकायतकर्ता श्रीमति रीता अग्रवाल पति अनिल अग्रवाल निवासी मिट्ठुमुडा गोगा राईसमिल के पीछे जूटमिल लिखित आवेदन पत्र लेकर देवकी साहू एवं उसके भतीजे लक्ष्मण साहू पर धोखाधड़ी कर 7 लाख 50 हजार रूपये उधार लिये और सामने नहीं आ रहे हैं । चौकी प्रभारी जूटमिल निरीक्षक उत्तम साहू द्वारा शिकायतकर्ता के लिखित आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों पर अप.क्र. 579/2022 धारा 420,120बी भादवि के तहत अपराध दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । शिकायतकर्ता बताई कि तीन साल पहले देवकी साहू निवासी कोडातराई को आया के काम के लिए रखे थे । आज से लगभग 07 माह पहले देवकी घरेलू खर्च के लिए रूपये की अत्यंत आवश्यकता है कहकर रूपये उधार मांगी और अपनी स्वामित्व की भूमि को विक्रय कर रकम वापस कर देगी बोली । देवकी साहू से 03 साल की जान पहचान को देखकर उसके उपर विश्वास कर समय-समय पर कुल 03 लाख रूपये दे दी पर उसके बाद देवकी घर काम पर आना बंद कर दी । काफी छानबीन करने पर पता चला कि वह कहीं भाग गयी है। देवकी साहू का एक भतीजा लक्ष्मण उर्फ लक्की साहू ग्राम कोडातराई में निवास करता है । उससे बात करने पर लक्ष्मण साहू बोला कि वह अपने बुआ देवकी साहू से पैसा वापस दिला देगा परन्तु उनकी जमीन अभी तक नही बिकी है। उसे भी पैसे की आवश्यकता है यदि उसे रकम दें तो वह अपने समलाती भूमि के विक्रय होने पर अपने बुआ देवकी साहू द्वारा लिये गये रकम को तथा स्वयं लिये गये रकम को स्वत: वापस कर देगा। उसकी बातों में विश्वास कर कई बार में थोडा-थोड़ा कर 4 लाख 50 हजार रूपये दे दिये । इस तरह देवकी साहू द्वारा 3,00,000 रू एवं लक्ष्मण साहू 4,50,000 रूपये को दोनों मिलकर षडयंत्र रचकर धोखाधडी किये । चौकी जूटमिल द्वारा इस धोखाधड़ी प्रकरण में अपराध कायमी के तत्काल बाद दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर चौकी लाये । पूछताछ में दोनों उधार में रूपये लेना स्वीकार किये और पूरे रकम को खर्च कर देना बताये । आरोपिया देवकी साहू उर्फ भूरी साव पति संतोष चौहान उम्र 42 साल एवं लक्ष्मण साव पिता रत्नाकर साव उम्र 20 सान दोनों निवासी कोड़ातराई मोहडीडिपा चौकी जूटमिल थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर आज दिनांक 02.04.2022 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । चौकी प्रभारी जूटमिल निरीक्षक उत्तम साहू , सहायक उप निरीक्षक विजय गोपाल और आरक्षक हेमंत चन्द्रा, महिला आरक्षक हेमलता एक्का की आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी में अहम भूमिका रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 30, 2026छत्तीसगढ़ की जनता की बड़ी जीत: अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला की लड़ाई लाई रंग, अंबुजा मॉल सहित प्रदेश के समस्त मॉल्स में पार्किंग हुई निशुल्क
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया

