पेंड्रा/गौरेला/मरवाही (वायरलेस न्यूज़) देव पौराणिक नगरी धनपुर आदिशक्ति मां भगवती का दरबार पेंड्रा से महज 8 किलोमीटर दूर पेंड्रा सिवनी मार्ग पर स्थित है ,धनपुर के गर्भ में अनेक ऐतिहासिक मान्यताएं एवं कहानियां जुड़ी हुई है… वर्तमान में यहां स्थापित मां आदिशक्ति का दरबार ट्रस्ट द्वारा संचालित है जहां भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है…

इसके अलावा ऐतिहासिक धरोहरों की यहां भरमार है ऐसा मान्यता है कि पाडव यहां अपने अज्ञातवास का कुछ समय धनपुर एवं आसपास के इलाके में बिताएं इस गांव में अभी वर्तमान में 3 दर्जन से अलग अधिक तालाब स्थापित हैं ,जो अज्ञातवास के दौरान भीम ने अपनी गदा से बनाए थे ,साथ ही बेनीबारी की विशाल चट्टान से उकेरी मूर्ति अपने अंदर कई राज छुपाए हुए हैं पुरातत्व मान्यताओं को यहां अध्ययन करने की जरूरत है पर्यटन अध्यात्म से जुड़ा यह क्षेत्र अपने पास कई रोचक एवं ऐतिहासिक तथ्य छुपाए बैठा है।(अखिलेश नामदेव)
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 30, 2026छत्तीसगढ़ की जनता की बड़ी जीत: अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला की लड़ाई लाई रंग, अंबुजा मॉल सहित प्रदेश के समस्त मॉल्स में पार्किंग हुई निशुल्क
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया

