*रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) । ट्रक की ठोकर से तीन बाइक सवार युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है उपरोक्त घटना बरमकेला थाना के बरमकेला सारंगढ मार्ग के कोनी मोड़ की है । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज दिनांक 03/04/2022 के दोपहर करीब 12:00 बजे थाना प्रभारी बरमकेला निरीक्षक एल.पी. पटेल को सूचना मिली कि सारंगढ़-बरमकेला मार्ग जंगल भीतर कोनी मोड पर एक ट्रक, मोटर सायकल को ठोंकर मार दिया है जिससे मोटर सायकल में सवार तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये हैं । थाना प्रभारी बरमकेला तत्काल अपने स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुंचे । घटनास्थल पर दुर्घटना कारित ट्रक क्रमांक OD-16-H/9805 खड़ी थी, जिसका चालक दुर्घटना कारित कर ट्रक वहीं खड़ी कर फरार हो गया था । बरमकेला पुलिस द्वारा तीनों युवकों को सीएचसी बरमकेला लाया गया जहां डॉक्टर द्वारा तीनों को फौत होना बताया गया है । बरमकेला पुलिस द्वारा ट्रक को थाना लाया गया एवं शवों की शव पंचनामा, मर्ग जांच कार्यवाही में लिया गया । मृतकों की पहचान नीलांबर बरिहा पिता बोधीराम बरिहा उम्र 26 साल निवासी ग्राम मल्दा थाना सारंगढ़, दीनबंधु बरिहा पिता डोकरा बरिहा उम्र 30 वर्ष निवासी माल्दा सारंगढ़ एवं चंद्रसेन चौहान पिता स्वर्गीय श्याम चौहान उम्र 35 वर्ष निवासी सराईपाली के रूप में हुई है । मृतकों के संबंध में जानकारी मिली है कि वे तीनों बरमकेला से अपने घर मल्दा बाइक पर जा रहे थे तथा ट्रक का चालक सारंगढ़ से खाली ट्रक लेकर बरमकेला की ओर ला रहा था । बरमकेला पुलिस द्वारा ट्रक क्रमांक OD-16-H/9805 के चालक पर धारा 304-A IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वाहन चालक की पतासाजी किया जा रहा है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 30, 2026छत्तीसगढ़ की जनता की बड़ी जीत: अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला की लड़ाई लाई रंग, अंबुजा मॉल सहित प्रदेश के समस्त मॉल्स में पार्किंग हुई निशुल्क
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया

