बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ 5 सितंबर20)सहायक प्रध्यापक परीक्षा 2019 मे सेट उत्तीर्ण छात्रो को मौका देने हेतू विभिन्न प्रतिभागी छात्रो ने अधिवक्ता रोहित शर्मा के माध्यम से हाई कोर्ट मे याचिका लगाई थी।
विभिन्न याचिका मे मुल प्रश्न यह उठाया गया था की राज्य द्वारा जिन परीक्षार्थी को सेट उत्तीर्ण माना गया है, वा वर्तमान परिप्रेक्ष्य मे कोरोना के कारण आज दिनांक तक सहायक प्रध्यापक परीक्षा आयोजित नही की जा सकी है, इस कारण सेट 2019 उत्तीर्ण छात्रो को उक्त परीक्षा मे सम्मिलित होने का अवसर दिया जाना चाहिये ।
याचिका पर सुनवाई न्यायमूर्ति गौतम भादुड़ी की एकल खंडपीठ मे चल रही थी ,दिनांक 4 सितम्बर को सुनवाई के पश्चात आगे की सुनवाई हेतू 7 सितम्बर निर्धारित की थी। वही उक्त विषय पर राज्यपाल द्वारा भी राज्य सरकार को उचित निर्णय लेकर सुचित करने हेतू पत्र जारी किया गया था।
इसी दौरान पी एस सी द्वारा छात्रो की मांग एवं हित को ध्यान में रखते हुए पुन: अपनी वेबसाइट मे छात्रो को आवेदन करने की छुट दे दी है। उक्त निर्णय से प्रदेश के सेट 2019 उत्तीर्ण लगभग 2500 से अधिक छात्रो मे खुशी की लहर है।
उक्त विषय पर प्रतिभागी देवेन्द्र कुमार, गौरव मन्ग्लनी, नितेश गढ़वाल, डंकेशवरि साहू, सलमान तमेश्वर,स्नेहा दुबे,अभिषेक पटेल,अमित ताम्रकर, वीरेंद्र आदी लोगो ने अधिवक्ता रोहित शर्मा के माध्यम से रिट याचिका प्रस्तुत की थी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक
अन्यNovember 7, 2026शबरी के राम’ की विशेष स्क्रीनिंग – श्रद्धा, सेवा और समर्पण की कथा ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,शिवरीनारायण की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है फिल्म ‘शबरी के राम’,शबरी के राम के निर्माता निर्देशक डॉ शाहिद अली
छत्तीसगढ़November 5, 2026घरघोड़ा की डॉ सुधा पण्डा जबलपुर में सम्मानित
बिलासपुरNovember 5, 2026धनतेरस केवल धन की नहीं, आरोग्य और स्वास्थ्य की समृद्धि का भी पर्व है – डॉ. रश्मि जितपुरे

