प्रत्येक मतदान केंद्र पर अधिकतम 1000 मतदाता ही होंगे,निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन के संबंध में दी गई जानकारी
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही(वायरलेस न्यूज़) कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मरवाही विधानसभा उपनिर्वाचन के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की तथा कोविड संक्रमण की स्थिति में निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन हेतु भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशों से राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया।बैठक में बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार प्रत्येक मतदान केंद्र पर अधिकतम 1000 मतदाता ही होंगे। कोविड-19 संक्रमण की स्थिति में मरवाही विधानसभा उपचुनाव में जिन मतदान केंद्रों में 1000 से अधिक मतदाता हैं, वहां अतिरिक्त मतदान केंद्र की व्यवस्था की जा रही है। मरवाही विधानसभा क्षेत्र में कुल 49 नए मतदान केंद्र स्थापित किये जा रहे हैं। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अजीत बसंत, इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री शंकर पटेल, भारतीय जनता पार्टी से श्री विष्णु अग्रवाल, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) से श्री पंकज तिवारी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मरवाही श्री अजय राय, श्री अमीर अली, श्री तेजप्रताप राजपूत और श्री पूरन छाबरिया उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक
अन्यNovember 7, 2026शबरी के राम’ की विशेष स्क्रीनिंग – श्रद्धा, सेवा और समर्पण की कथा ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,शिवरीनारायण की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है फिल्म ‘शबरी के राम’,शबरी के राम के निर्माता निर्देशक डॉ शाहिद अली
छत्तीसगढ़November 5, 2026घरघोड़ा की डॉ सुधा पण्डा जबलपुर में सम्मानित
बिलासपुरNovember 5, 2026धनतेरस केवल धन की नहीं, आरोग्य और स्वास्थ्य की समृद्धि का भी पर्व है – डॉ. रश्मि जितपुरे

