🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के सफल आयोजन हेतु पहली बैठक सम्पन्न,सर्वसम्मति से अर्जुन मांझी को उपाध्यक्ष मनोनयन किया गया

On: September 4, 2020 3:09 PM

कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए कम संख्या में उपस्थित होकर सभी रस्मों को पूरा करने का लिया गया निर्णय

जगदलपुर 04 सितम्बर 2020 वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी /जगदलपुर में आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा के सफल आयोजन हेतु आज 4 सितम्बर को सिरहासार भवन में जगदलपुर में बस्तर दशहरा समिति की पहली बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर सर्व सम्मति से श्री अर्जुन मांझी को बस्तर दशहरा समिति का उपाध्यक्ष नामांकित किया गया। इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने हेतु मावली परघाव के दिन केवल एक सेवा दार एवं उनके एक सहायक की ही उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष एवं सांसद बस्तर श्री दीपक बैज ने कहा कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा की गरिमा एवं महत्ता को अक्षुण्य बनाए रखते हुए बस्तर वासियों के सहयोग से दशहरा का सफल आयोजन किया जाएगा। उन्होंने विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा को सम्पूर्णं बस्तर की महत्वपूर्णं विरासत बताते हुए इसके संरक्षण एवं संवर्धन में सभी से सहयोग की अपील की। बैठक में उपस्थित लोगों से बस्तर दशहरा के सफल आयोजन हेतु आवश्यक सुझाव भी लिया गया। इस अवसर पर विधायक कोण्डागांव श्री मोहन मरकाम, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लखेश्वर बघेल, संसदीय सचिव श्री शिशुपाल शोरी, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप, बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री विक्रम मण्ड़ावी, महापौर श्रीमती सफीरा साहू, बस्तर के महाराजा श्री कमलचंद भंजदेव, नगर निगम के सभापति श्रीमती कविता साहू एवं अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का सहित मांझी, चालकी, मेम्बर-मेम्बरीन के अलावा दशहरा समिति के सदस्य एवं गणमान्यजन उपस्थित थे।
बैठक में नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते दशहरा उत्सव के दौरान जगदलपुर शहर में दूर-दराज, ग्रामीण एवं अन्य स्थानों से आने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के उपायों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सभी मांझी चालकियों से अपने-अपने परगना में जाकर आज के बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी आम लोगों को देने को कहा गया। बैठक में रथ के परिक्रमा के समय में रथ खिचने वालों की संख्या सीमित करने तथा आस-पास के दुकानों को बंद कराकर रथ की परिक्रमा करने का निर्णय लिया गया। बस्तर दशहरा समिति के सचिव एवं तहसीलदार बस्तर ने श्री मधुकर सिरमोर ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए बस्तर दशहरा पर्व 2020 के रूपरेखा के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों दशहरा उत्सव समिति के सदस्यों एवं उपस्थित लोगों ने अपना सुझाव दिए। बैठक में कोरोना वायरस के बचाव के सभी उपायों का पालन करते हुए भव्य एवं गरिमामय ढंग से सफल बस्तर दषहरा का आयोजन करने का निर्णय लिया गया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment