🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

एनटीपीसी कोरबा सीएसआर के अंतर्गत स्थानीय युवतियों को ब्यूटीशियन प्रशिक्षण दे रहा

On: April 9, 2022 1:57 PM

कोरबा : (वायरलेस न्यूज़) एनटीपीसी कोरबा ने अपने सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाते हुए युवतियों के लिए ब्यूटीशियन प्रशिक्षण आरंभ किया है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य युवतियों को प्रशिक्षित कर उन्हे आत्मनिर्भर बनाना है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम एनटीपीसी सीएसआर एवं अमभुजा सीमेंट फ़ाउंडेशन की साझेदारी से शुरू की गयी है। यह प्रशिक्षण परियोजना प्रभावित गावों की युवतियों को राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के माध्यम से संचालित किया जा रहा है।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रतिभागियों को सहायक हेयर ड्रेसर और स्टाइलिस्ट का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उदघाटन मैत्री महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमति निवेदिता बसु ने किया। इस कार्यक्रम से कुल 20 युवतियों को प्रशिक्षण के लिए चयनित किया गया है तथा प्रशिक्षण 3 महीने तक चलेगा।

उद्घाटन के अवसर पर मैत्री महिला समिति की वरिष्ठ पदाधिकारी तथा सदस्याओं के अलावा श्री मिथुन पालीवाल (क्लस्टर समन्वयक, एसीएफ),परियोजना अधिकारी, कृषि एवं एनटीपीसी कोरबा सीएसआर व एसीएफ के अधिकारी गण उपस्थित थे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment