रायगढ(वायरलेस न्यूज़) । 10 अप्रैल को रामनवमी के दिन श्री रामनवमी आयोजन समिति के द्वारा श्री राम शोभयात्रा निकाली जाएगी । जो शहर में भ्रमण करेगी शोभयात्रा में होने वाली भीड़ को देखते हुए रायगढ जिला पुलिस प्रशासन ने भी कमर कस ली है । शोभायात्रा के दौरान कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले पवार स्वयं शनिवार से ही बल की व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे है इस सबंध में श्री पटले ने बताया कि रामनवमी के दिन रविवार को श्री रामनवमीआयोजन समिति रायगढ के द्वारा शोभायात्रा निकाली जाती है शोभयात्रा में हजारों लोग शामिल होते है इसके मद्देनजर रायगढ पुलिस ने भी शोभयात्रा के रूट चार्ट को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल लगाया जाएगा। पूरे जिले के थानों के अलावे पुलिस लाइन से रिजर्व बल की भी शोभयात्रा में ड्यूटी लगाई गई है । श्री पटले के मुताबिक एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, दो प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी,तीन डीएसपी,दस टीआई,दस उपनिरीक्षक और सहायक उपनिरीक्षक,250 प्रधान आरक्षक और आरक्षक इस शोभयात्रा में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

