🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

डोंगरीपाली क्षेत्र की नाबालिग बालिका को महासमुंद का युवक भगा ले गया था तमिलनाडू…..

On: April 9, 2022 5:03 PM

बालिका को तमिलनाडू से वापस लाए थाना प्रभारी डोंगरीपाली….

नाबालिग बालिका को भगा ले जाने वाले आरोपी युवक पॉक्सो एक्ट में गया जेल….

*रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) एसपी अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी लखन पटले, एसडीओपी सारंगढ़ प्रभात कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी डोंगरीपाली निरीक्षक जितेन्द्र एसैया द्वारा थानाक्षेत्र से लापता हुई बालिका को कोयंबटूर तमिलनाडु से दस्तयाब कर लाया गया है, बालिका को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने वाले आरोपी युवक को पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । जानकारी के अनुसार दिनांक 05.02.2022 को थाना डोंगरीपाली क्षेत्र की महिला उसकी नाबालिग लड़की (17.7 साल) के दिनांक 29/01/2022 को शाम करीब 16/00 बजे घर में बिना बताये कहीं चले जाने की मौखिक रिपोर्ट पर थाना डोंगरीपाली में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 06/2022 धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । एसपी श्री मीना द्वारा गुम नाबालिगों के पतासाजी में गंभीरता से जांच के दिये गये निर्देशों पर थाना प्रभारी डोंगरीपाली निरीक्षक जितेंद्र एसैया द्वारा लगातार बालिका के परिजनों, सहेलियों से पूछताछ कर संदेही एवं गुम बालिका पर सर्विलांस लगाकर रखा गया था, उपलब्ध संसाधनों की मदद से बालिका के तमिलनाडु में होने की जानकारी थाना प्रभारी को मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों से अनुमति प्राप्त कर अपनी टीम के साथ तमिलनाडू से बालिका को दस्तयाब कर रायगढ़ लाया गया है । बालिका द्वारा महिला पुलिस अधिकारी को दिए अपने बयान में चंद्रशेखर चौहान निवासी महासमुंद द्वारा शादी का प्रलोभन देकर बहला-फुसलाकर रघुपति स्पेनर्स कोलारपट्टी थाना मंगलम जिला कोयंबटूर तमिलनाडु भगा ले गया था, जहां जबरन शारीरिक संबंध बताना बताई है । पीड़िता के कथन, डॉक्टरी मुलाहिजा पश्चात प्रकरण में धारा 366, 376 IPC एवं 4,6 पोक्सो एक्ट की धारा बढ़ाते हुए आरोपी चंद्रशेखर चौहान पिता राजेंद्र चौहान उम्र 19 वर्ष निवासी चारभाठा थाना सिहोड़ा जिला महासमुंद को नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर शारीरिक शोषण के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर अपर सत्र न्यायाधीश सारंगढ़ के न्यायालय भेजा गया , जहां न्यायिक रिमांड स्वीकृत होने पर आरोपी को जेल दाखिल किया गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment