*बगीचा के आश्रम-छात्रावास में विशेष पिछड़ी जनजाति सदस्यों के लिए योगा शिविर का आयोजन
आगामी 17 अप्रैल तक लगातार चलेगा योगाभ्यास

जशपुर :- (वायरलेस न्यूज़)
बगीचा विकासखण्ड के कुल आश्रम-छात्रावास में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर परिवार के सदस्यों के लिए योगाभ्यास एवं नशा मुक्ति शिविर प्रातः 7 से 8 बजे तक आयोजन किया जा रहा है। इनमें शासकीय बालक छात्रावास सन्ना, शासकीय बालक आश्रम पंडरापाठ, शासकीय बालक छात्रावास चम्पा, शासकीय बालक आश्रम रोकडा पाठ, और शासकीय बालक आश्रम भितघरा शामिल है। शिविर निरंतर 17 अप्रैल 2022 तक संचालित रहेगा।
शिविर का उद्देश्य योग अभ्यास के साथ नशामुक्ति के लिए प्रेरित करना है। शिविर में पहाड़ी कोरवा एवं बिरहोर परिवार के सदस्यों के साथ छात्रावास-आश्रम के अधीक्षक-अधिक्षिका और अतिथि शिक्षक शामिल हो रहे हैं। शिविर में पहाडी कोरवा एवं बिरहोर जनजातियों लोगों को आदिम जाति कल्याण विभाग से योगा अभ्यास के लिए गणवेश तथा सुबह भोजन भी दिया जा रहा है।
योग शिविर शिविर केन्द्र भितघरा मे छत्तीसगढ़ महतारी के राजकीय गान के बाद प्रारंभ हो रहा है जिसमे अधिक से अधिक लोग शामिल हो रहें है शिविर मे प्रशिक्षण एवं योगाभ्यास किये।
: शिविर केंद्र रोकडा पाठ मे कूल 103
चम्पा मे 45 योगाभ्यास के लिए पहाड़ीकोरवा और अन्य लोग उपस्थित थे।भितघरा का उपस्थिति 120 मेपहाड़ीकोरवा,40 विरहोर जनजाति के व्यक्ति समिलित हुए। योग शिविर केम्प सन्ना 111,भितघरा शिविर की 140
पडरापाठ मे 115 प्रतिभागियों मे 60पहाडी कोरवा व्यक्ति शामिल हुए ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह
बिलासपुरSeptember 21, 202611वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में सेमिनार एवं कार्यशाला आयोजित “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” का संदेश देते हुए म्यूजिक थेरेपी, पंचकर्म एवं अग्निकर्म का व्यावहारिक प्रशिक्षण

