🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

पूर्व सैनिकों के सम्मेलन में हुई विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

On: April 12, 2022 12:35 PM


पूर्व सैनिकों के सम्मेलन में हुई विभिन्न मुद्दों पर चर्चा


बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ 12 अप्रैल 2022) । जिला सैनिक कल्याण परिसर में माह अप्रैल 2022 का मासिक भूतपूर्व सैनिक सम्मेलन जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सेवानिवृत्त कर्नल कुलदीप सैगल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।
इस सम्मेलन में लेफ्टिनेंट कर्नल पी.एल. केशरवानी के साथ द्वितीय विश्वयुद्ध की पांच वीरांगनाओं को भी सम्मानित किया गया। कुछ महत्वपूर्ण विषयों पर सर्व सहमति से चर्चा एवं विचार विमर्श किया गया। नव जिला सैनिक बोर्ड के सदस्यों के चयन संबंधी सलाह पर विमर्श हुआ, जिसमें वर्तमान में चार सदस्यों से बढ़ाकर सात सदस्यीय के गठन पर सहमति हुई। इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिक एवं उनके परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment