सरस्वती शिशु मंदिर करगी रोड कोटा में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया


करगी रोड कोटा ( वायरलेस न्यूज) सरस्वती शिशु मंदिर करगी रोड कोटा में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सम्माननीय अध्यक्ष, व्यवस्थापक एवं सदस्यों के द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

भैया बहनों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। पूर्व अध्यक्ष श्री वेंकट अग्रवाल जी एवं वर्तमान अध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल जी ने अपने उद्बोधन में भैया बहनों की शैक्षिक उन्नति के मार्ग प्रशस्त किया और उन्हें वीर बलिदानियों से सीख लेकर राष्ट्र हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया ।
इस अवसर पर व्यवस्थापक श्री राम सजीवन गुप्ता जी, श्री गौतम गुप्ता जी, श्री श्रेयांश तिवारी जी, श्री प्रवीण अग्रवाल जी एवं समस्त आचार्य बंधु भगिनी एवं भैया बहनों की उपस्थिति रही। संचालन श्री राजकुमार साहू जी एवंआभार प्रदर्शन प्राचार्य श्री राकेश पाण्डेय जी ने किया । भारत माता की आरती के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 15, 2026सरस्वती शिशु मंदिर करगी रोड कोटा में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया
बिलासपुरAugust 15, 2026प्राथमिक माध्यमिक शाला थाना कोटा में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
बिलासपुरAugust 15, 2026भीष्मदेव सिंह सहायक औषधि नियंत्रक केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित*
बिलासपुरAugust 15, 2026जनसंपर्क की सभी विधाओं में उत्कृष्ट कार्य के लिए सहायक जनसंपर्क अधिकारी श्रीमती रचना मिश्रा सम्मानित केंद्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित


