● *कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज के तत्काल बाद आरोपी पतासाजी में मध्य प्रदेश हुई रवाना थी पुलिस टीम, आरोपी को सिक्युरिटी एजेंसी के आफिस से किया गया गिरफ्तार *रायगढ़* । चार दिन पहले थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ में दिनांक 11.04.2022 को हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड मिलूपारा तमनार के सुरक्षा प्रबंधक हुकम गिरी गोस्वामी द्वारा अनावेदक हरजीत सिंह सेठी निवासी होशंगाबाद (MP) के विरूद्ध नयी सिक्यूरिटी एजेंसी मे हिस्सेदार(Partner) बनाने का झांसा देकर 40 लाख रूपये की धोखाधड़ी करने के संबंध में आवेदन दिया गया है । आवेदन पर अनावेदक हरजीत सिंह सेठी पर धारा 406, 420 IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर द्वारा इस ठगी की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दिये जाने पर पुलिस अधीक्षक श्री मीना डायरी लेकर टीआई नागर को आफिस बुला गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा डायरी का समीक्षा कर थाना प्रभारी को आरोपी के बैंक डिटेल निकलवाने एवं सारे सबूत जुटाकर शीघ्र एक टीम मध्य प्रदेश रवाना करने का निर्देश दिया गया । टीआई कोतवाली मनीष नागर द्वारा आरोपी हरजीत सिंह सेठी के बैंक अकाउंट की जानकारी प्राप्त करने पर आरोपी द्वारा 40,00,000 रुपए लेकर धोखाधड़ी व अमानत में खयानत करना पाया गया जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार आरोपी की पतासाजी अनुसंधान के सिलसिले में उप निरीक्षक नंदलाल पैंकरा के हमराह एक टीम मध्य प्रदेश रवाना किया गया । जहां आरोपी की पतासाजी कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने शिकायतकर्ता/प्रार्थी से हुकम गिरी गोस्वामी से 40 लाख रूपये लेना स्वीकार किया किन्तु अनुसंधान में सहयोग नहीं कर रहा था जिसे दूसरे दिन पुलिस टीम द्वारा उसके कार्यालय के पते भोपाल में गिरफ्तार कर स्थानीय JMFC न्यायालय भोपाल(MP) को आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना देकर ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर रायगढ़ लाया गया है । *आरोपी हरजीत सिंह सेठी पिता दर्शन सिंह सेठी उम्र 58 वर्ष निवासी बी 141 निरुपम रॉयल पंप जटखेड़ी होशंगाबाद रोड भोपाल मध्य प्रदेश* को आज थाना कोतवाली के अप.क्र. 642/2022 धारा 406, 420 IPC में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी में टीआई मनीष नागर, एसआई नंदलाल पैंकरा, हेड कांस्टेबल नंद कुमार सारथी, श्याम देव साहू का सराहनीय भूमिका रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 30, 2026छत्तीसगढ़ की जनता की बड़ी जीत: अधिवक्ता अंजिनेश अंजय शुक्ला की लड़ाई लाई रंग, अंबुजा मॉल सहित प्रदेश के समस्त मॉल्स में पार्किंग हुई निशुल्क
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया

