खरसिया-(वायरलेस न्यूज़) छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी, विक्रम सिंहदेव,राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि चेम्बर की मांग पर आज छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए नगर निगम की संपत्तियों को लीज होल्ड से फ्री होल्ड किया गया, इस निर्णय का खरसिया चेंबर ने स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया।
चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष पारवानी ने इस निर्णय का प्रदेश भर के व्यापारियों की ओर से स्वागत करते हुए कहा कि नगर निगम की संपत्तियों को लीज होल्ड से फ्री होल्ड करना एक ऐतिसाहिक निर्णय है, इससे प्रदेश की जनता और व्यापारियों को मालिकाना हक मिलेगा एवं शासन को भी अधिक राजस्व की प्राप्ति होगी। खरसिया चेम्बर अध्यक्ष राम नारायण सोनी ने कहा कि प्रदेश के प्रमुख शहरों में नगर निगम सीमा अंतर्गत स्थित लगभग सभी बाजार नगर निगम के द्वारा लीज पर दिये गये हैं जो अब फ्री होल्ड होने पर संपत्ति धारित व्यक्ति को अपनी इच्छा और आवश्यकतानुसार उसका संचालन कर सकेगा एवं व्यापार-व्यवसाय को गति मिलेगी। फ्री होल्ड संपत्ति के मुख्य लाभों में से एक यह है कि यदि आप इसे बेचना या पट्टे पर देना चाहते हैं तो इसे संभालना आसान है। फ्री होल्ड से शासकीय जटिलताओं में कमी आयेगी और संपत्ति मालिक किसी और के प्रति जवाबदेह हुए बिना अपनी संपत्ति के हर पहलू पर नियंत्रण रख सकेगा। शासन के इस फैसले के दूरगामी सकारात्मक परिणाम होंगे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़August 15, 2026सरगुजा कलेक्टर श्री अजीत वसंत (IAS) को हाईकोर्ट का अवमानना नोटिस
बिलासपुरAugust 15, 2026कोरबा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस; विधायक अमर अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण और पढ़ा मुख्यमंत्री का संदेश
बिलासपुरAugust 15, 2026स्वतंत्रता दिवस पर बिलासपुर में गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प, बीके स्वाति दीदी ने विशाल जनसमूह को दिलाई शपथ
बिलासपुरAugust 15, 2026महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर रेल परिवार व उपस्थित जनों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ

