🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

एसईसीआर में आरपीएफ ने पहली बार निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादले कम्प्यूटर मॉड्यूल से जारी- सूची देखें ….

On: April 18, 2022 7:20 PM

अश्वनी बारले शहडोल से रायपुर मनीष कुमार शहडोल आरपीएफ पोस्ट प्रभारी बने , कर्मपाल सिंह गुर्जर को यात्री सुरक्षा शाखा प्रभार , पूर्णिमा राय बंजारे को आरपीएफ पोस्ट भिलाई , राकेश कुमार सिंह भाटापारा प्रभारी बने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में आरपीएफ ने पहली बार निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादले कम्प्यूटर के मॉड्यूल प्रोगाम बनाकर जारी किए

बिलासपुर (अमित मिश्रा /अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) जोनल मुख्यालय बिलासपुर ने सोमवार को प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेल सुरक्षा बल ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में पहली बार निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के तबादले कम्प्यूटर मॉड्यूल प्रोगाम बनाकर जारी किए गए है, पहले मेनवल तबादले जारी किए जाते रहे है , कम्प्यूटर मॉड्यूल प्रोग्राम में पहली बार प्रयोग में लाया गया है।

इस सबंध में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेल सुरक्षा बल श्री ए. एन. सिन्हा ने “वायरलेस न्यूज़” को जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को रेल सुरक्षा बल में कसावट लाने और बल में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों की जोनल स्तर पर पहली बार कम्प्यूटर के मॉड्यूल प्रोगाम बनाकर तबादला लिस्ट जारी किए गए है जो पहली बार हुआ है पहले मेनवल तबादले जारी किए जाते थे । जिसमे शहडोल आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक अश्वनी कुमार बारले को शहडोल पोस्ट प्रभारी से डिवीजन क्वाटर मास्टर के पोस्ट पर रायपुर तबादला किया गया है । मनीष कुमार निरीक्षक शहडोल आरपीएफ पोस्ट के नए प्रभारी होंगे। भाटापारा आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर को निरीक्षक यात्री सुरक्षा शाखा जोनल मुख्यालय बिलासपुर में नई नियुक्ति की गई है। वही निरीक्षक बीएमवाय भिलाई पूर्णिमा राय बंजारे को आरपीएफ पोस्ट भिलाई में पदस्थ किया गया है। इतवारी आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह भाटापारा आरपीएफ पोस्ट के नए प्रभारी बनाये गए है। इसी तरह यात्री सुरक्षा शाखा जोनल मुख्यालय में पदस्थ रहे निरीक्षक अजय शर्मा को सेटलमेंट पोस्ट रायपुर का प्रभारी बनाकर भेजा गया है । निरीक्षक वीरेंद्र सिंह डिवीजनल क्वाटर मास्टर के पोस्ट रायपुर से स्पेशल इंटेलिजेंस ब्रांच नागपुर में पदस्थ किया गया है। गोंदिया में स्पेशल इंटेलिजेंस ब्रांच में पदस्थ निरीक्षक नंद बहादुर को नागपुर रेल सुरक्षा बल में डिवीजनल क्वाटर मास्टर के पोस्ट में भेजा गया है वही निरीक्षक स्पेशल इंटेलिजेंस ब्रांच विकास कुमार को बीएमवाय भिलाई में पदस्थ करने के आदेश जारी किए गए है

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment