🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

मुख्यमंत्री श्री बघेल से महाराष्ट्र के उर्जा मंत्री श्री राउत ने की मुलाकात

On: April 18, 2022 6:17 PM

रायपुर : महाराष्ट्र को गारे पेलमा-2 कोल ब्लाक के लिए नियमानुसार क्लियरेंस दिया जाएगा : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

रायपुर (वायरलेस न्यूज़)18 अप्रैल 2022।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से महाराष्ट्र के उर्जा मंत्री नितिन राउत ने मुलाकात कर महाराष्ट्र की उर्जा संबंधी जरूरतों पर विस्तृत विचार विमर्श किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने महाराष्ट्र की उर्जा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए गारे पेलमा सेक्टर-2 कोल ब्लाक के क्लीयरेंस के लिए नियमानुसार यथासंभव जल्द मदद करने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री निवास में आज हुई मुलाकात में महाराष्ट्र के उर्जा मंत्री श्री राउत ने बताया कि छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की गारे पेलमा कोल ब्लाक गारे पेलमा सेक्टर-2 महाराष्ट्र की विद्युत कम्पनी (महाजेनको) को आबंटित है। महाराष्ट्र में विद्युत उत्पादन के लिए कोयला की आपूर्ति इस कोल ब्लाक से की जानी है, जिससे आने वाले समय में कोयले की आपूर्ति की निरंतरता बनी रहे।
महाराष्ट्र के उर्जा मंत्री ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से कोल ब्लाक से संबंधित सभी औपचारिकताओं को जल्द पूर्ण कराने का आग्रह करते हुए इस कोल ब्लाक के लिए वन व्यपवर्तन और राज्य शासन की अनुशंसा का अनुरोध भी किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, उर्जा सचिव श्री अंकित आनंद, महाराष्ट्र के विद्युत कम्पनी (महाजेनको) के सीएमडी श्री संजय खंडारे, डायरेक्टर श्री पुरषोत्तम जाधव, एक्जिक्यूटिव डारेक्टर श्री नितिन बाघ उपस्थित थे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment