🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

स्कूल शिक्षा विभाग ने ग्रीष्मावकाश आदेश जारी की, इसके पूर्व नगर विधायक शैलेष पांडेय ने भी राज्य शासन को पत्र लिखा था

On: April 20, 2022 2:00 PM

रायपुर (वायरलेस न्यूज़)– स्कूल शिक्षा विभाग ने भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य के सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों में 24 अप्रैल से 14 जून तक ग्रीष्मावकाश देने का निर्णय लिया है।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी संशोधित आदेश में कहा है कि स्कूलों में कुछ विषयों में एण्डलाइन असेंसमेंट 25 अप्रैल को किया जाना है, उन विषयों में जो विद्यार्थी स्वेच्छा से स्कूल जाना चाहते हैं उनका एण्ड लाइन असेंसमेंट निर्धारित तिथि को किया जाएगा। इसके पश्चात् अगले शिक्षा सत्र के लिए स्कूल 15 जून से खुलेंगे। यह आदेश शासकीय एवं निजी स्कूलों में लागू होगा।

इसके पूर्व बिलासपुर के विधायक श्री शैलेष पांडेय ने शिक्षा मंत्री एव सचिव को भीषण गर्मी को देखते हुए तत्काल ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा करने का अनुरोध किया था।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment