67वी मंडल रेल सप्ताह समारोह में 11 रेल सुरक्षा बल के अधिकारी कर्मचारी होंगे सम्मानित
बिलासपुर/(वायरलेस न्यूज़) । 67वी मंडल रेल सप्ताह समारोह (मंडल रेल प्रबंधक स्तर) के अवसर पर 11 रेल सुरक्षा बल अधिकारियों ,कर्मचारियों को बल में निष्ठा ,लगन और कर्तव्यों के प्रति उनके द्वारा किये गए उल्लेखनीय कार्यो को देखते हुए कल शनिवार को नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बुधवारी बाजार बिलासपुर में सम्मानित किया जाएगा। जिससे पूरे मंडल स्तर पर रेल सुरक्षा बल में हर्ष का माहौल है। इस संबन्ध में बिलासपुर आरपीएफ के वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त श्री ऋषि कुमार शुक्ला ने विशेष जानकारी देते हुए वायरलेस न्यूज़ को बताया कि 67वी मंडल रेल सप्ताह समारोह (मंडल रेल प्रबंधक स्तर) के अवसर पर रेल सुरक्षाबल के अनिल कुमार मुख्य कार्यालय अधीक्षक वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त कार्यालय बिलासपुर,वीरभान सिंह कनिष्ठ लिपिक वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त कार्यालय बिलासपुर,सत्यम सरकार आरक्षक रेसुब पोस्ट चाम्पा,राजेश कुमार आरक्षक यात्री सुरक्षा शाखा बिलासपुर,माधो प्रसाद आरक्षक रेसुब पोस्ट रायगढ,कु सीता अग्रवालआरक्षक रेसुब पोस्ट बिलासपुर, ग्रुप रिवार्ड आर एस मिश्रा उपनिरीक्षक रेसुब व्यवस्थापन पोस्ट बिलासपुर,रमेश कुमार प्रधान आरक्षक रेसुब पोस्ट बिलासपुर,वाई के पटेल प्रधान आरक्षक रेसुब पोस्ट रायगढ,वैद्यनाथ यादवआरक्षक रेसुब पोस्ट बिलासपुर, सत्यम सरकार आरक्षक रेसुब पोस्ट चाम्पा इन ग्यारह अधिकारियों ,कर्मचारियों को बल। निष्ठा ,लगन और कर्तव्यों के प्रति उनके द्वारा किये गए उल्लेखनीय कार्यो को देखते हुए शनिवार 23 अप्रैल को नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट बुधवारी बाजार बिलासपुर में सम्मानित किया जाएगा।जिससे मंडल स्तर पर रेल सुरक्षा बल में हर्ष का माहौल है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

