🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

सोशल फोरम ऑन ह्यूमन राईट्स की राष्ट्रीय महिला विंग की वर्चुअल सेमीनार संपन्न

On: January 12, 2021 5:13 PM

रायगढ़ बरौद कॉलरी (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़ )

राष्ट्रीय अध्यक्ष के.एस.चौहान के नेतृत्व में आज सोशल फोरम अॉन ह्युमन राईट्स की नवगठित महिला विंग की वर्चुअल सेमीनार संपन्न हुई,जिसमें राष्ट्रीय महिला विंग अध्यक्ष धनलक्ष्मी नायडू ने अपनी राष्ट्रीय स्तर की फोरम में आए सेवाभावी,ऊर्जावान,जुझारू दर्जनों महिलाओं का परिचय कराया,उन्होंने गीता पाण्डेय जो कि रेल्वे से सेवानिवृत्त होकर महिलाओं के हितों के संरक्षण के लिये कार्य करते हुए अनेकों राष्ट्रीय स्तर से पुरस्कृत हो चुकी है मध्यप्रदेश से है,महाराष्ट्र की प्रमिला राठौर,तेलंगाना से डॉ.सत्यवाणी,मुम्बई से डॉ.हिमानी,डॉ.निशा धड़के,रत्ना बनर्जी जैसे प्रभावशाली सामाजिक महिलाओं को फोरम में सदस्य बनाने व इस विंग को राष्ट्रीय क्षितिज पर आठ प्रदेशों में विस्तार करने की बात कही,राष्ट्रीय अध्यक्ष के.एस.चौहान ने वर्चुअल सेमीनार को संबोधित करते हुए कहा कि ढाई वर्ष व्यतीत हो चुके हमारे इस फोरम से हम लोग छत्तीसगढ़ राज्य से प्रारंभ कर कुल आठ राज्यों में विस्तार कर चुके है,उन्होंने महिलाओं सहित वर्चुअल सेमीनार मे आज जुड़े सभी प्रदेशों के अध्यक्षों को दिशानिर्देश देते हुए सभी राज्यों के दस दस जिलों में सदस्यता अभियान चला कर संगठनात्मक ढांचा भी तैयार करने की बात कही,राष्ट्रीय महामंत्री वाहिद सिद्दीकी ने महिला विंग के प्रथम वर्चुअल सेमीनार में जुड़े सभी महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए फोरम की गतिविधियों से अवगत कराया |
फोरम के वरिष्ठ राष्ट्रीय पदाधिकारी अमित बैनर्जी ने कहा कि देश में महिलाओं के साथ ही अत्यधिक उत्पीड़न की बात सामने आती है इस टीम को सामने आकर उन्हें हरसंभव मदद करनी होगी |
छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष गनपत चौहान ने फोरम से जुड़े सेवाभावी महिलाओं के विचार सुनकर उन्हें फोरम की महिला विंग की सेना की संज्ञा देते हुए वीरांगना कहा,उन्होंने कोविड-19 संक्रमण रोकथाम के बाद फोरम से जुड़े आठों राज्यों की टीम को कला व संस्कृति की नगरी रायगढ़ आने आमंत्रित किया | उक्त सेमीनार का संचालन राष्ट्रीय अध्यक्ष के.एस.चौहान व आभार व्यक्त एच.के.पासवान राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव ने किया !

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment