🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

पूर्व में रद्द किए गए 7 ट्रेनों का परिचालन अपने नियमित समय-सारणी अनुसार यथावत रहेगा

On: April 27, 2022 11:39 AM

बिलासपुर – (वायरलेस न्यूज़ 27 अप्रैल’ 2022 ) रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधाओं के मद्देनजर पूर्व में दिनांक 24 अप्रैल से रद्द किए गए ट्रेनों में से 7 ट्रेनों का परिचालन अपने नियमित समय-सारणी अनुसार यथावत करने का निर्णय लिया गया है । विस्तृत विवरण इस प्रकार है :-

1) दिनांक 24 अप्रैल 2022 से 23 मई 2022 तक रद्द की गई गाड़ी संख्या 18237 कोरबा – अमृतसर, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का परिचालन दिनांक 28 अप्रैल 2022 से अपने नियमित समय-सारणी अनुसार यथावत रहेगा ।

2) दिनांक 24 अप्रैल 2022 से 23 मई 2022 तक रद्द की गई गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर – बिलासपुर, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का परिचालन दिनांक 28 अप्रैल 2022 से अपने नियमित समय-सारणी अनुसार यथावत रहेगा ।

3) दिनांक 25 अप्रैल से 23 मई 2022 तक रद्द की गई गाड़ी संख्या 12771 सिकंदराबाद – रायपुर त्रि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस का परिचालन दिनांक 27 अप्रैल 2022 से अपने नियमित समय-सारणी अनुसार यथावत रहेगा ।

4) दिनांक 26 अप्रैल से 24 मई 2022 तक रद्द की गई गाड़ी संख्या 12772 रायपुर – सिकंदराबाद त्रि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस का परिचालन दिनांक 28 अप्रैल 2022 से अपने नियमित समय-सारणी अनुसार यथावत रहेगा ।

5) दिनांक 26 अप्रैल से 22 मई 2022 तक रद्द की गई गाड़ी संख्या 12807 विशाखापट्टनम – निजामुद्दीन एक्सप्रेस का परिचालन दिनांक 28 अप्रैल 2022 से अपने नियमित समय-सारणी अनुसार यथावत रहेगा ।

6) दिनांक 28 अप्रैल से 24 मई 2022 तक रद्द की गई गाड़ी संख्या 12808 निजामुद्दीन – विशाखापट्टनम एक्सप्रेस का परिचालन दिनांक 30 अप्रैल 2022 से अपने नियमित समय-सारणी अनुसार यथावत रहेगा ।

7) गाड़ी संख्या 18237 कोरबा – अमृतसर, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस के रद्द होने के फलस्वरूप रद्द की गई गाड़ी संख्या 08210 बिलासपुर – कोरबा पैसेंजर स्पेशल का परिचालन दिनांक 28 अप्रैल 2022 से अपने नियमित समय-सारणी अनुसार बिलासपुर एवं कोरबा के मध्य यथावत रहेगा ।


Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment