🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

किशोर बालिका के शारीरिक शोषण के आरोप में 19 वर्षीय युवक पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार…..

On: April 27, 2022 2:26 PM

● चौकी प्रभारी रैरूमा आरोपित को गिरफ्तार कर पोक्सो एक्ट में भेजे रिमांड…..

रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़ 25.04.2022) को पुलिस चौकी रैरूमाखुर्द में बालिका द्वारा भुनेश्वर माझी पिता सुखी राम माझी के विरूद्ध शारीरिक शोषण करने की रिपोर्ट दर्ज करायी, आरोपी को गिरफ्तार कर रैरूमा पुलिस द्वारा आज दिनांक 27.04.2022 को ADG कोर्ट घरघोड़ा आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है । चौकी रैरूमाखुर्द में बालिका रिपोर्ट दर्ज कर बतायी कि भुनेश्वर माझी से कभी-कभी आमने सामने होने पर बातचीत करती थी । माह अगस्त 2021 को घर के लोग मेट्रो अस्पताल रायगढ़ घर के सदस्यों को भर्ती कराये थे । तब सभी रायगढ़ गये थे घर में अकेली थी । दिनांक 13/08/2021 की रात खाना खाकर अपने घर में अकेली सोयी थी कि करीब 12:00 बजे रात्रि भुनेश्वर माझी जबरन दरवाजा को खोल कर घर अंदर घुस कर मना करने के बावजूद शारीरिक संबंध बनाया । उसके तीन दिन बाद भी घर आकर अकेली पाकर बलात संभोग किया । डर से अपने माता-पिता और किसी को नहीं बताई । दिनांक 04/01/2022 को तबीयत खराब होने से लैलूंगा अस्पताल में भर्ती थी जहां से भुनेश्वर माझी जबरन अपने घर ले गया और अपने घर में एक सप्ताह रखा और कहने लगा कि अपने माता-पिता के घर जायगी तो मत आना । वहां से घर आयी, गांव में माता-पिता बैठक कराये । बालिका बताई कि भुनेश्वर माझी के पास नहीं जाना चाहती, भुनेश्वर माझी जबरन बलात्कार करने से गर्भ में थी एक बच्ची को जन्म दी । बालिका के रिपोर्ट पर आरोपी भुनेश्वर माझी (19 साल) के विरूद्ध चौकी रैरूमाखुर्द थाना धरमजयगढ़ में अप.क्र. 68/2022 धारा 376 IPC 4, 6 Pocso Act का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment