🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

जूटमिल से टाटा एस एक्सल (छोटा हाथी) वाहन चोरी कर बेचे ओड़िसा में, दो आरोपी गिरफ्तार…..

On: April 28, 2022 8:59 AM

● चोरी की वाहन खरीदने वाले को भी बनाया गया आरोपी….

● आरोपियों से घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन जप्त, जूटमिल पुलिस की कार्रवाई…..

*रायगढ़* । जूटमिल टीआई उत्तम साहू द्वारा सक्रिय सूचनातंत्र से जूटमिल क्षेत्र से चोरी गये छोटा हाथी वाहन (टाटा एस एक्सल) को चोरी कर ओडिशा में खपाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है , आरोपियों द्वारा जिस व्यक्ति के पास वाहन बिक्री किया गया था उसे भी प्रकरण में आरोपी बनाया गया है जिसकी गिरफ्तारी के लिये दबिश दिया गया जो फरार है । जानकारी के अनुसार दिनांक 23/03/2022 को पुलिस चौकी जूटमिल में मेनका भारद्वाज पति महाबीर भारद्वाज उम्र 37 साल निवासी सहदेवपाली टिकरापारा चौकी जूटमिल रिपोर्ट दर्ज करायी कि वर्ष 2019 में टाटा एस एक्सल(छोटा हाथी) वाहन जिसका रजिस्टेशन नम्बर सीजी ए.एच. 0284 को स्वयं के नाम से खरीदी थी । हमेशा की तरह घर से कुछ दुरी पर वाहन खड़ी थी जिसे दिनांक 22.03.2022 के रात करीब 09.30 बजे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया । चौकी जूटमिल में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 546/2022 धारा 379 IPC दर्ज कर विवेचना में लिया गया । चौकी प्रभारी जूटमिल द्वारा मुखबिर एवं स्टाफ को पूर्व में चोरी में संलिप्त आरोपियों के साथ संदिग्ध लोगों पर निगाह रखकर माल मुल्जिम पतासाजी का निर्देश दिया गया था । प्रार्थिया/रिपोर्टकर्ता द्वारा अपने पूर्व ड्राइवर खेमचंद निषाद के ऊपर शंका जाहिर की थी । जिस पर चौकी प्रभारी टीआई उत्तम साहू द्वारा घटना के समय संदेही के गतिविधियों की जांच किया गया जो संदिग्ध पाया गया जिस पर पूर्व ड्राइवर/संदेही खेमचंद निषाद का पता किया गया जो बरगढ़ नया खोली उड़ीसा में मिला जिसे अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर अपने साथी शंकर यादव के साथ वाहन चोरी करने उड़ीसा से रायगढ़ दोनों *टाटा एस छोटा हाथी वाहन OD 08-C-9879* आए और वाहन की चोरी कर वाहन को बरगढ़ के छोटू खान के पास ₹30,000 में बिक्री करना बताएं । आरोपियों के मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त *टाटा एस छोटा हाथी वाहन OD 08-C-9879* को जप्त किया गया है । आरोपियों से चोरी की वाहन खरीदने वाले छोटू खान निवासी बरगढ़ का पतासाजी किया गया जो फरार है । गिरफ्तार आरोपी 1- खेमचंद निषाद पिता सुरेश निषाद उम्र 24 वर्ष निवासी नया खोली बरगढ़ थाना टाउन बरगढ़ जिला बरगढ़ (उड़ीसा) 2- शंकर यादव उर्फ भोलू पिता राजू यादव उम्र 21 वर्ष निवासी अन्नपूर्णा पैलेस के सामने बरगढ़ थाना टाउन बरगढ़ (उड़ीसा) को आज दिनांक 27.04.2022 को गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट रायगढ़ न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment