बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़) 28 अप्रैल 2022/वित्तीय गड़बड़ी एवं अनुशासनहीनता के आरोप में बेलतरा स्कूल के लिपिक कैलाश चंद्र सूर्यवंशी को निलंबित कर दिया गया हैं। वहीं स्कूल के प्रभारी डीडीओ एवं व्याख्याता पी.एल.कुर्रे के खिलाफ कठोर कार्रवाई की अनुशंसा संचालक लोक शिक्षण रायपुर से की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी डी.के.कौशिक ने बताया कि बिल्हा विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बेलतरा में वित्तीय गड़बड़ी सहित अनेक शिकायतें की गई थी। शिकायतों की जांच कराई गई। जांच में लिपिक सूर्यवंशी द्वारा पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में दोषी, अनधिकृत अनुपस्थिति, अनुशासनहीनता के साथ-साथ प्रारंभिक रूप से वित्तीय अनियमितता की पुष्टि पायी गई। इसलिए सूर्यवंशी को निलंबित कर उनके विरूद्ध विभागीय जांच बैठाई गई है। श्री सूर्यवंशी का मुख्यालय बीईओ कार्यालय कोटा रहेगा।
जिला शिक्षा अधिकारी ने आगे बताया कि इसी स्कूल में पदस्थ व्याख्याता पी.एल.कुर्रे के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के संचालक को अनुशंसा की गई है। प्रस्तुत जांच रिपोर्ट के अनुसार संस्था की स्थायी प्राचार्य एन.पी.राठौर के अवकाश पर जाने के कारण संस्था का डीडीओ प्रभार अस्थायी तौर पर व्याख्याता पी.एल.कुर्रे को सौंपा गया था। उन्हें अधिकारी की उपस्थिति अथवा अधिकतम 6 महीने के लिए प्रभार दिया गया था। संस्था के स्थायी प्राचार्य की उपस्थिति उपरांत भी श्री कुर्रे व्याख्याता द्वारा संस्था का प्रभार उन्हें नहीं सौंपा गया। प्रभार सौंपने उच्चाधिकारियों द्वारा बार-बार निर्देश दिये जाने के बावजूद भी आदेश की अवहेलना की गई। इसके कारण मूल प्राचार्य का वेतन भी छह महीने से नहीं निकाला जा सका है। पी.एल.कुर्रे संस्था से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहते हुए आहरण संबंधी कार्यों को संपादित किये चले आ रहे हैं। उनके इस कृत्य में संस्था के लिपिक कैलाश चंद्र सूर्यवंशी भी साथ दे रहे हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

