🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

13 लोग चढ़े आरपीएफ रायगढ के हत्थे आरपीएफ की कार्यवाही से मचा हड़कंप

On: April 30, 2022 8:27 AM

13 लोग चढ़े आरपीएफ रायगढ के हत्थे आरपीएफ की कार्यवाही से मचा हड़कंप

रायगढ (वायरलेस न्यूज़)।एक बार फिर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश में आरपीएफ ने रेल्वे क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करते ,गंदगी फैलाते, और अवैध वेंडरों पर कहर बरपाया कर कुल 13 लोगो के पर कार्यवाही करने से हड़कम्प मच गया है। इस संबंध में रायगढ आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी उपनिरीक्षक देवेंद्र शास्त्री ने बताया कि प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री ए एन सिन्हा के निर्देशन में एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री ऋषि कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में शुक्रवार को पोस्ट में पदस्थ समस्त अधिकारी कर्मचारियों की टीम बनाकर कर रेल्वे क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से प्रवेश करते पांच लोगों ,गंदगी फैलाते चार लोग, और अवैध वेंडर चार लोग कुल 13 लोगो को पकड़कर पोस्ट लाया गया जिनके विरुद्ध क्रमशः रेल अधिनियम की धारा 147,144,145 के तहत अपराध कायम किया। रायगढ आरपीएफ की इस कार्यवाही से रेल्वे स्टेशन क्षेत्र में लोगो मे हड़कंप व्याप्त हो गया है। आरपीएफ की ये कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment