बिलासपुर (अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज़ ) कोरबा में पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर के पुत्र संदीप कंवर ने भाजपा नेता देवेंद्र पांडे और उसके पुत्र शुभम पांडे पर मारपीट का आरोप लगया है।इसकी शिकायत रामपुर पुलिस सहायता केंद्र में दर्ज करवाई गई है। मामला दर्ज कराने के बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नही किया जा रहा था। पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर ने सीएम हाउस के सामने धरना प्रदर्शन की चेतावनी देते हुए जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मंग की थी। इस मामले को लेकर छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष सेवक राम कंवर ने भी मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आरोपियों के विरुद्ध अनुसूचित जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत गिरफ्तार किए जाने की मांग किया था। जिसके बाद आज सुबह देवेंद्र पांडेय व उनके पुत्र को गिरफ्तार कर रामपुर पुलिस अपने साथ पुलिस सहायता केंद्र ले आयी है।पिछले दिनों पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर के पुत्र संदीप कंवर व भाजपा नेता (पूर्व सहकारिता) बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र पांडेय और पुत्र शुभम पांडेय के साथ रुपए को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान पूर्व सहकारिता बैंक के अध्यक्ष देवेंद्र पांडे ने अपने पुत्र शुभम पांडे के साथ मिलकर संदीप कंवर को बंधक बना लिया था। साथी उसके साथ जातिगत गाली गलौज और मारपीट की घटना की गई थी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक
अन्यNovember 7, 2026शबरी के राम’ की विशेष स्क्रीनिंग – श्रद्धा, सेवा और समर्पण की कथा ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध,शिवरीनारायण की आस्था, परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है फिल्म ‘शबरी के राम’,शबरी के राम के निर्माता निर्देशक डॉ शाहिद अली
छत्तीसगढ़November 5, 2026घरघोड़ा की डॉ सुधा पण्डा जबलपुर में सम्मानित
बिलासपुरNovember 5, 2026धनतेरस केवल धन की नहीं, आरोग्य और स्वास्थ्य की समृद्धि का भी पर्व है – डॉ. रश्मि जितपुरे

