रायगढ (वायरलेस न्यूज़) :- अग्रवाल मित्र सभा के संस्थापक पूर्व अध्यक्ष नरेश अग्रवाल के निधन को रायगढ बड़ी सामाजिक क्षति निरुपित करते हुए सुनील लेन्ध्रा ने कहा कि विलक्षण प्रतिभा के धनी
नरेश अग्रवाल पूरे जीवन न्याय के पक्षधर रहे l यही वजह है कि नरेश वकील उनके जीवन के आदर्श भी रहे l समाज के इस न्यायप्रिय जज को असमय खोने का दुःख पूरे समाज को रहेगा l बतौर अग्रवाल मित्र सभा अध्यक्ष उनका कार्यकाल अविस्मरणीय रहेगा l अध्यक्ष रहते उनके बहुत से कार्य मिल के पत्थर साबित हो रहे है l सामाजिक गतिविधियो के साथ उनकी रुचि राजनीति में भी रही l समाज हो या राजनीति वे सदैव सुचिता के पक्षधर रहे l स्पष्ट वादिता के जरिये दूध का दूध पानी का पानी करने वाले नरेश वकील जैसा सिद्धांतवादी व्यक्ति कोई दूजा नही ही सकता l उनकी न्यायप्रियता आने वाली पीढ़ी के लिए मिशाल रहेगी l उनकी कार्यशैली व चिन्तन से पूरा समाज प्रभावित रहा l बहुमुखी प्रतिभा के धनी नरेश वकील ने सामाजिक एका के लिए प्रयास रत रहे l सामाजिक बैठकों के जरिये मामलो को सुलझाना उनकी प्राथमिकता रही l ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुऐ सुनील लेन्ध्रा ने कहा कि समाज आपके योगदान को कभी नही भूल पायेगा l
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

