● डीजल चोर गैंग से 100 लिटर डीजल व बुलेरो जप्त, रिमांड पर आरोपी भेजे गये
रायगढ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़ ) गत दिनों तमनार थानाक्षेत्र अंतर्गत गीता ज्वेलर्स में हुई चोरी के बाद पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा एसडीओपी धरमजयगढ़ के नेतृत्व में शीघ्र माल मुल्जिम की पतासाजी के लिये गठित किया गया है । एसडीओपी धरमजयगढ़ सुशील कुमार नायक, तमनार थाने में कैंप लगाकर लगातार संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है । इसी क्रम में आज तमनार स्टाफ द्वारा डीजल/बैटरी चोरी (अप.क्र. 181/2020 धारा 379,34 IPC) में फरार आरोपी *वरुण सिदार निवासी चितवाही* को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिसने डीजल चोरी के अलावा *ग्राम सराईडीपा के नवीन शर्मा के किराना दुकान* में गल्ला किराना समान, चांदी के 02 नग सिक्के व गल्ला से नगदी की चोरी (अप.क्र. 355/2020 धारा 457,380 IPC) अपने साथी कैलाश दास महंत व जनक राम चौहान के साथ चोरी करना स्वीकार किया । आरोपी वरुण सिदार से मिली जानकारी पर तमनार पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है । आरोपियों से नगदी रकम ₹1,000 व चांदी के 2 सिक्के मेमोरेंडम पर बरामद किया गया है । आरोपी 1- वरुण सिदार पिता खेल सिंह सिदार को अपराध क्रमांक 181/2020 धारा 379,34 IPC के साथ अपराध क्रमांक 355/2020 धारा 457, 380 IPC में आरोपी 2- कैलाश दास महंत पिता पुनीराम महंत उम्र 24 वर्ष ग्राम चितवाही 3- जनकराम चौहान पिता जेठूराम चौहान उम्र 20 वर्ष निवासी बरजमुड़ा तमनार को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।
इसके अलावा आज दिनांक 13.01.2021 को टी.आई. तमनार निरीक्षक किरण गुप्ता को मुखबिर से मिली सूचना पर डीजल चोर गैंग के 03 आरोपियों को बोलेरो वाहन में चोरी की डीजल खपाने के फिराक में घूमते हुये हिरासत में लिया गया है । आरोपियों से बोलेरो वाहन में रखी हुई 100 लीटर डीजल की जब्ती की गई है । आरोपी 1- घासीराम पटेल पिता अर्जुन पटेल उम्र 28 वर्ष निवासी डोलेसरा 2- राहुल कुशवाहा पिता गोरख कुशवाहा 22 साल तमनार 3- दामोदर साहू पिता परमानंद साहू 26 वर्ष चितवाही पर धारा 41(1+4)CrPC/379,34 IPC की कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है । उक्त कार्यवाही में निरीक्षक किरण गुप्ता, उप निरीक्षक सुरेंद्र दुबे, सहायक उपनिरीक्षक दुर्गाचरण साहु, प्रधान आरक्षक अकाश शर्मा, उदय सिंह सिदार आरक्षक बलराम साहू, अमृत गुप्ता, रामेश्वर भैना एवं कमलेश राठिया की अहम भूमिका रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह विशेष
छत्तीसगढ़October 2, 2026वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह आज से, औपचारिकता निभाएगा विभाग!मुआवजा बढ़ाने की सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर अब तक अमल नहीं, हाथी-मानव संघर्ष में ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी (अमित मिश्रा संपादक वायरलेस न्यूज)
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज

