बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ 03 मई 2022) । जिले के बैरिस्टर छेदीलाल कृषि महाविद्यालय में अक्ती पर्व के अवसर पर माटी पूजा महा अभियान की शुरुआत हुई।

इस अवसर पर माटी पूजन के जरिए उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने परंपरागत खेती से धरती को बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री बैजनाथ चंद्राकर द्वारा मुख्यमंत्री का संदेश भी पढ़ा गया।संदेश के जरिये किसानों को परंपरागत खेती को बढ़ावा दिए जाने और अपनी समृद्ध संस्कृति और परंपरा की ओर लौटने के लिए प्रोत्साहित किया गया। अपने संदेश में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा हमारे जीवन का मूल यहाँ की माटी है। हमें इसे हमेशा जीवंत मानते हुए इसका आदर सम्मान करना चाहिए। इस महा अभियान के माध्यम से रासायनिक खादों और कीटनाशकों के स्थान पर जैविक खाद, वर्मी कंपोस्ट और गोमूत्र के प्रयोग को बढ़ावा दिए जाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री बैजनाथ चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश में वैज्ञानिक अनुसंधान द्वारा खेती को लगातार आधुनिक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। पिछले तीन वर्षों में प्रदेश में कृषि के क्षेत्र में काफी समृद्धि आयी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री आनंद मिश्रा ने कहा कि खेती-किसानी को समृद्ध बनाने के लिए इस दिशा हो रहे बदलावों की जानकारी और समझ होना भी जरूरी है।
कार्यक्रम स्थल में जैविक उत्पादों एवं उन्नत बीजों की प्रदर्शनी भी लगायी गयी थी। हितग्राहियों को प्रदर्शनी के माध्यम से उन्नत खेती के बारे में जानकारी भी प्रदान की गयी।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण मंडल के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव, नगर निगम बिलासपुर के महापौर श्री रामशरण यादव,जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष श्री प्रमोद नायक, जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष श्री संदीप शुक्ला, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री विजय केशरवानी, कृषि महाविद्यालय के डीन डॉ आर.के. शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान और हितग्राही मौजूद रहे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.04.23बिना एन ओ सी के लगा टेंडर* *परिणाम यह हुआ कि भूमि पूजन रुका* — *नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी*
Uncategorized2026.04.23मॉलों में पार्किंग वाले टू और फोर वीलर से शुल्क वसूली नहीं कर सकते यह निर्णय आम जनमानस को राहत देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण न्यायिक हस्तक्षेप के रूप में देखा जा रहा है, उच्च न्यायालय अधिवक्ता श्री अंजिनेश शुक्ला ने जनहित याचिका की पैरवी की
Uncategorized2026.04.23सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं – JCCJ अमित जोगी के मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक माननीय सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत
Uncategorized2026.04.22जीडीसी कॉलेज के सामने भाजयुमो ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल पारित नहीं करने के विरोध में कांग्रेस का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया


