🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

आजाद हिंद सुपरफास्ट ट्रेन से घर से भागे नाबालिग को आरपीएफ ने ढूंढकर महाराष्ट्र से आई पुलिस और परिजनों को किया सुपुर्द

On: May 5, 2022 10:45 AM

भाटापारा।(वायरलेस न्यूज़) बिलासपुर। रेसुब पोस्ट भाटापारा ने नागपुर से हावड़ा जाने के लिए घर से भागकर आये नाबालिक बच्चे को आजाद हिंद सुपरफास्ट ट्रेन से ढूढ़कर घरवालों को सुपुर्द कर सराहनीय कार्य किया है । इस संबन्ध में आरपीएफ पोस्ट भाटापारा के प्रभारी निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर ने वायरलेस न्यूज़ प्रतिनिधि को जानकारी देते हुए बताया कि
श्री एएन सिन्हा महानिरीक्षक प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त बिलासपुर एवं श्री सजंय कुमार गुप्ता मंडल सुरक्षा आयुक्त रेसुब रायपुर से प्राप्त दिशा निर्देशो की अनुपालना में चल रहे “ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते” के तहत घर से भागे नाबालिक बच्चो को ढूढ़कर उनके वापस घर पहुचाने की मुहिम के दौरान जीए गरकल निरीक्षक मुख्यालय बिलासपुर द्वारा रेसुब पोस्ट भाटापारा के पोस्ट प्रभारी कर्मपाल सिंह गुर्जर को सूचना दिये कि एक बच्चा उम्र करीबन 14 वर्ष अपने घर सोनेगांव महाराष्ट्र से घर मे बिना बताए हावड़ा जाने के लिए गाड़ी सँख्या 12129 आजाद हिंद में बैठकर जा रहा है! लेकिन सीट नम्बर निश्चित नही है, उक्त सूचना पर पोस्ट प्रभारी कर्मपाल सिंह गुर्जर सउनि सन्तोषी शर्मा ,के इस नाथ एवम अन्य स्टाफ नागपुर से आने वाली गाड़ियों को चैक किये और गाड़ी सँख्या 12129 को गहनता से टीम के साथ चेक किये तो घर से भागे लड़के के हुलिए के आधार पर उक्त गाड़ी के स्लीपर कोच से बालक को रोके और फ़ोटो सोनेगॉव पोलिस को भेजकर सत्यापन किये! नाबालिग लड़के का नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम पता श्रीनिवास प्रहलाद यममलवार पुत्र प्रह्लाद यमल्लवर उम्र-14 वर्ष साकिन -मुड़ी कॉम्प्लेक्स ,नागपुर थाना सोनेगॉव जिला नागपुर महाराष्ट्र होना बताया ! तब बालक को सम्समान पोस्ट पर लाकर घर से भागने का कारण पूछने पर उसने बताया कि उसके पिताजी उसे क्रिकेट नही खेलने देते है! इसलिए डांटने के कारण नाराज होकर घर से बिना बताए हावडा जा रहा था!
उक्त की सूचना सम्बंधित पोलिस थाना सोनेगॉव और उसके परिजनों को दिया गया
दिनांक 4.05.2022 को उक्त बालक की शिनाख्ति के पश्चात ससम्मान पोलिस थाना सोनेगॉव स्टाफ को उसके पिताजी की उपस्थिति में सुपुर्द किया गया!
रेसुब पोस्ट भाटापारा द्वारा किये गए उक्त कार्य के लिए महाराष्ट्र पुलिस एवम बच्चो के घरवालों ने पूरे भाटापारा आरपीएफ स्टॉफ की सराहना की है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment