बिलासपुर (वायरलेस न्यूज़ 05 मई 2022) – दिनांक 5 मई 2022 को बिलासपुर के प्रतिष्ठित समाचार पत्र में कृषि पंपों में 6 की जगह 9 घंटे की बिजली कटौती संबंधी समाचार प्रकाशित हुआ है। समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार के संबंध में छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, बिलासपुर वृत्त के अधीक्षण अभियंता श्री एस.के.दुबे ने बताया कि दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार को संज्ञान में लेते हुए प्रकरण की जांच कराई गई। बिलासपुर वृत्त के अंतर्गत कार्यपालन यंत्री (संचा./संधा.) संभाग बिलासपुर, मुंगेली तथा पेण्ड्रारोड़ से उपलब्ध जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रिब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा जारी नियमानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित कृषि पंप कनेक्शन के फीड़रों में शाम 5 बजे से रात्रि 11 बजे तक ही बिजली बंद की जाती है। इसके अतिरिक्त बिजली बंद नही की जा रही है। तकनीकी एवं प्राकृतिक कारणों से कभी-कभी विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है जिसे त्वरित सुधार लिया गया है।
श्री दुबे ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि कृषि पंप कनेक्शनधारी एवं आम उपभोक्ताओं से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाये तथा निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाये।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

