फरसाबहार। (वायरलेस न्यूज़) भाजपा के प्रदेशव्यापी कार्यविस्तार योजना के तहत रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय शनिवार को नागलोक विकासखंड फरसाबहार अंतर्गत मण्डल पंडरीपानी के ग्राम पंचायत बोखी शक्तिकेन्द्र में कार्य विस्तार योजना के तहत पहुंचकर बूथ कार्यकर्त्ताओ से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्य विस्तार योजना के अंतर्गत हमें राज्य सरकार की विफलताएं, वादाखिलाफी व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचना है तथा उसका लाभ आम जनता तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि बूथ से ही जीत की शुरुआत होती है अगर आप बूथ जीत गए तो चुनाव में आपकी जीत निश्चित है।
कार्यविस्तार बैठक में जिला पंचायत उपाध्याक्ष उपेंद्र यादव, दीपक शर्मा, पंडरीपानी मंडल प्रभारी चरित दास, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत फरसाबहार वेद प्रकाश भगत, पंडरीपानी मंडल अध्यक्ष देवशरण साय, प्रियांशु भगत, ऋषि यादव, पूर्व सरपंच सीमावारी पारस साय, पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत फरसाबहार अरविंद साय, घनश्याम यादव, अरविंदर साय, माइकल टोप्पो, पूर्व जनपद पंचायत सदस्य प्रदीप भगत, मथुरा दास, कुमार यादव, घुरन राम, पूर्व जनपद पंचायत सदस्य मायावती पैकरा, बलासुस, बनवारी यादव, शोब नाथ साय, ठाकुर प्रसाद, दिलीप साहू, विवेक साय, पूनमचन्द साय, बद्रीनाथ साय, जानकी बाई, गुलापी यादव
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

