सूरजपुर। (वायरलेस न्यूज़) रविवार को ग्राम बोझा थाना प्रतापपुर निवासी विजय सारथी ने थाना झिलमिली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका ससुर सीताराम 7 मई को पूजा पाठ करने के लिए दोनों बेटी दामाद को बुलाया था दोनों बेटी दामाद जब ग्राम भांडी अपने ससुर के यहां आये तो घर में ताला लगा हुआ था, ससुर को खोजने लगे तो नया घर से कुछ दूरी पर मिला जिससे सास के बारे में पूछने पर घर में है कहकर जंगल तरफ ले जाने लगा और बात को घुमाने लगा और बताया कि अनिता को मार दिया हॅू जिसके बाद नये घर जाकर देखे तो अनिता मृत अवस्था में मिली। सूचना पर मर्ग कायम कर पुलिस मौके पर पहुंची, मृतिका को धारदार हथियार टांगी से मारकर हत्या करना पाए जाने पर अपराध क्रमांक 66/2022 धारा 302, 201 भादवि का मामला पंजीबद्व किया गया। मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री रामकृष्ण साहू ने आरोपी की जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश थाना झिलमिली पुलिस को दिए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी के मार्गदर्शन में थाना झिलमिली की पुलिस ने आरोपी सीताराम सारथी को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ पर उसने बताया कि चरित्र शंका को लेकर पत्नी को टांगी से प्रहार कर हत्या कर दिया। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टांगी जप्त कर उसे विधिवत् गिरफ्तार किया गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी झिलमिली बसंत खलखो, एएसआई पास्कल लकड़ा, प्रधान आरक्षक अलबिनुस तिर्की, हेमन्त सोनवानी, आरक्षक चंद्रदेव मरावी, आरक्षक रामाकुमार, रामदयाल राठिया, दिलपाल कसेरा, झुम्मुक लाल व महिला आरक्षक प्रफुल्ला मिंज सक्रिय रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

