कोरबा:9 हाथियों का दल पहुंचा पाली ब्लॉक, दहशत
पुष्पेंद्र श्रीवास (वायरलेस न्यूज़) । कोरबा। जिले के कटघोरा वन मंडल अंतर्गत पसान और केंदई क्षेत्र में 42 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। हाथियों का समूह तीन अलग-अलग दलों में विभक्त हो गया है। इनमें से 32 पसान रेंज के जलके सर्किल में बर्रा जंगल से आगे गाढ़ागोड़ा पहुंच गए हैं। हाथियों ने अब तक कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है। हाथियों की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
सूचना मिलने के बाद वन विभाग सतर्क हो गया है। जानकारी के अनुसार हाथियों ने जंगल में दो दिनों से डेरा डाल रखा है। इस दौरान आधी रात को गांव की बस्ती में पहुंचकर एक मकान को क्षतिग्रस्त कर दिया। विगत शनिवार को जंगल में विचरण करने के बाद शाम को हाथियों का दल गाडागोड़ा के लिए रवाना हुआ। यहां हाथियों का दल रविवार की सुबह गाडागोड़ा पहुंचा। केंदई क्षेत्र के लालपुर परिसर में 7 हाथी और पर्ल में 3 हाथी विचरण कर रहे हैं। हाथियों के दल ज्यादातर पानी और फसल वाले क्षेत्रों में देखा जाता है।जिले के कटघोरा वनमंडल मंे हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इससे पूर्व भी हाथियों ने कई ग्रामीणों के मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों मेें दहशत का माहौल है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

